आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी-20 सीरीज के लिए ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की जगह मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और पार्ट-टाइम गेंदबाज सूर्यांश शेडगे को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। चोट के कारण नीतीश दोनों सीरीज से बाहर हो गए हैं। टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद भारतीय टीम 1 से 19 जुलाई के बीच इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे के बाद हुई चोट नीतीश को 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे के बाद बाईं जांघ में दर्द महसूस हुआ था। इसके बाद BCCI की मेडिकल टीम ने उनकी जांच की। मेडिकल असेसमेंट के बाद उन्हें कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर रहने और नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब करने की सलाह दी गई है। इसी वजह से वे आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। इंडिया-ए में अच्छे प्रदर्शन का मिला इनाम सूर्यांश शेडगे हाल ही में श्रीलंका में खेली गई ट्राई-सीरीज में इंडिया-ए का हिस्सा थे। उन्होंने 5 मैचों में 147 रन बनाए। इसके अलावा गेंदबाजी में भी योगदान देते हुए 23 ओवर फेंके और महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते उन्हें सीनियर टीम में जगह मिली है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 251.92 का स्ट्राइक रेट मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सुर्यांश ने 2024-25 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। मुंबई की खिताबी जीत में उनकी अहम भूमिका रही। उन्होंने लोअर-मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए 251.92 के स्ट्राइक रेट से 131 रन बनाए थे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में शामिल किया है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे,, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव, सुर्यांश शेडगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.