भारत ने गुरुवार को ओडिशा के चांदीपुर के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल टेस्ट किया। रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक, इस लॉन्च के जरिए मिसाइल के सभी ऑपरेशनल और टेक्निकल पैरामीटर्स को परखा गया, जो पूरी तरह सफल रहे। यह परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड के नेतृत्व में किया गया। इसमें अत्याधुनिक एवियोनिक्स और डिजिटल कंट्रोल सिस्टम हैं, जिनकी मदद से यह हाई एक्युरेसी के साथ निशाना लगा सकती है। अग्नि-4 भारत में बना एक मीडियम-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) है। इसे भारत की रणनीतिक ताकत बढ़ाने के लिए बनाया गया है। अग्नि-4 में कई स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया डीआरडीओ के मुताबिक, अग्नि-4 में कई स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इनमें कंपोजिट रॉकेट मोटर, रिंग लेजर जायरो आधारित इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम, डिजिटल कंट्रोल सिस्टम और हाई-परफॉर्मेंस ऑनबोर्ड कंप्यूटर शामिल हैं। इन टेक्नोलॉजी की मदद से मिसाइल की सटीकता और संचालन क्षमता पहले से बेहतर हुई है। अग्नि-4 भारत के मिसाइल बेड़े में अग्नि-2 और अग्नि-3 के बीच की क्षमता के अंतर को पूरा करती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.