India Post Job: भारतीय डाक विभाग में दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकली है. यह भर्ती बेंगलुरू स्थित मेल मोटर सर्विस के तहत की जाएगी. इच्छुक और एलिजिबल उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. भर्ती डेप्युटेशन-अब्जॉर्प्शन के आधार पर होगी और आवेदन नोटिफिकेशन प्रकाशित होने की तारीख से 60 दिनों के अंदर स्वीकार किए जाएंगे. इस भर्ती के तहत कुल 11 पद भरे जाएंगे. इनमें बैंक 10 पद बेंगलुरु मेल मोटर सर्विस के लिए और एक पद मैसूर सब डिपो के लिए निर्धारित किया गया है.
कौन-कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही हल्के और भारी मोटर वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. अभ्यर्थियों के पास कम से कम 3 साल का ड्राइविंग एक्सपीरियंस और वाहन की मरम्मत व रखरखाव की जानकारी भी होनी चाहिए. हालांकि यह भर्ती केवल केंद्र सरकार के मौजूदा कर्मचारियों के लिए हैं. नियुक्ति डेप्युटेशन-अब्जॉर्प्शन के आधार पर की जाएगी. सबसे पहले डाक विभाग के योग्य कर्मचारियों जैसे डिस्पैच राइडर और मल्टी टास्किंग स्टाफ को प्राथमिकता दी जाएगी. अगर विभाग में उपयुक्त उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं, तो अन्य केंद्रीय सरकारी विभागों के पात्र कर्मचारियों पर भी विचार किया जाएगा.
क्या है आयु सीमा?
आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है. इसके अलावा ऐसे सशस्त्र बलों के कर्मचारी जो 1 वर्ष के अंदर रिटायर्ड होने वाले हैं या रिजर्व में स्थानांतरित किए जाने वाले हैं, वह सभी निर्धारित पात्रता पूरी करने पर आवेदन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-NEET मेरिट लिस्ट में -23 नंबर वाले भी शामिल, आखिर क्या है वजह?
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के पे लेवल-2 के तहत की जाएगी. इस पद पर 19,900 रुपये से 63,200 रुपये प्रतिमाह तक मूल वेतन मिलेगा. इसके अलावा केंद्र सरकार के नियमानुसार दूसरे भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी.
ऑफलाइन कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार भारतीय डाक विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट से निर्धारित आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. आवेदन पत्र को सही तरीके से भरकर उसके साथ शैक्षणिक प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आयु प्रमाण पत्र, नियुक्ति और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी जमा करनी होगी. पूरी तरह भरा हुआ आवेदन पत्र मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, बेंगलुरु-560001 के एड्रेस पर निर्धारित समय के अंदर भेजना होगा. यह भर्ती केवल केंद्र सरकार के कार्यरत कर्मचारियों के लिए है और आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.
ये भी पढ़ें-UPSSSC ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर 2026, PET से Mains तक की तारीखें घोषित
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.