भारत ने फिनलैंड में आयोजित आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट से छह स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य सहित कुल 16 पदक जीतकर अपने अभियान का समापन किया। भारतीय खिलाड़ियों ने एकल स्पर्धाओं में 10 पदक जीते थे। इसके बाद उन्होंने युगल में दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य सहित छह पदक अपने नाम किए।
रमेशभाई चौधरी और सुमित सहगल ने पुरुष युगल के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के इब्राहिम अब्दुल्ला और रकन अब्दुल रहमान पर 3-0 की जीत के साथ स्वर्ण पदक जीता। सुमित ने दीपिका रानी रामनाथन के साथ जोड़ी बनाकर मिश्रित युगल का खिताब जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। फाइनल में इस जोड़ी ने फिनलैंड के टिमो कालावेई और ऐनो तापोला को 3-0 से हराया।
सोनल पटेल और रमेशभाई ने मिश्रित युगल में रजत पदक जीता, जबकि तीन भारतीय जोड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किए। शुभम वधवा और जेडी मदन ने पुरुष युगल में, प्राची पांडे और सविता अज्जनकट्टी ने महिला युगल में और शिवम पाल और नूरअली जमानी ने मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीते।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.