- Hindi News
- Sports
- Cricket
- India ODI Squad, England Tour, Shreyas Iyer, Virat Kohli, Rohit Sharma, Cricket News, BCCI, Indian Cricket Team
- कॉपी लिंक
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया। टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं। श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है।
आगामी सीरीज को 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। टी-20 टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू होगा। पहले 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। वहीं तीन मैचों की वनडे सीरीज 14 जुलाई से खेली जाएगी।
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।

खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
