सरकार ने मंगलवार को इबोला वायरस को लेकर वैश्विक स्तर पर व्याप्त भय के बीच एक नई सलाह जारी की, जिसमें प्रभावित देशों से यात्रा करने वाले या वहां से होकर गुजरने वाले लोगों से खुद को अलग-थलग करने का आग्रह किया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक विस्तृत बयान में स्पष्ट किया कि भारत में इबोला का कोई पुष्ट मामला नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि इबोला प्रभावित देशों की यात्रा करने वाले और कुछ विशेष लक्षण विकसित होने पर लोगों को खुद को आइसोलेट कर लेना चाहिए और स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: ‘काला हिरण’ फिल्म पर Salman Khan के लीगल नोटिस का निर्माता अमित जानी ने दिया जवाब, कहा- ‘यह कोई बायोपिक नहीं है’
सलाह में कहा गया है कि यदि आपने पिछले 21 दिनों में इबोला प्रभावित देश से यात्रा की है या वहां से होकर गुजरे हैं और आपको बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी, दस्त या बिना कारण रक्तस्राव आदि जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो खुद को आइसोलेट कर लें और स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित करें। सरकार ने सहायता के लिए अधिकारियों से संपर्क करने हेतु एक हेल्पलाइन नंबर – 1075 – भी साझा किया है। बयान में कहा गया है कि जल्दी सूचना देने से जानें बचाई जा सकती हैं और बीमारी के प्रसार को रोकने में मदद मिल सकती है।
सरकार द्वारा डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान जैसे देशों की यात्रा से बचने की सलाह जारी करने के कुछ दिनों बाद यह नई सलाह आई है। पिछले कुछ हफ्तों से भारत समेत पूरी दुनिया में इबोला वायरस के प्रकोप को लेकर चिंता बनी हुई है। हालांकि, गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पंशेरिया ने हाल ही में आशंकाओं को शांत करते हुए पुष्टि की है कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य से आए एक यात्री की संदिग्ध जांच में वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में छतों पर लगी 23,000 सौर इकाइयों से दो लाख घरों को मिल रही बिजली
मंत्री ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे घबराएं नहीं और स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी पर भरोसा करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि कांगो से आए संक्रामक रोग इबोला वायरस के एक संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे किसी भी प्रकार का भय या घबराहट न पालें और अफवाहों से दूर रहें तथा केवल स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.