प्रधानमंत्री ने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि भारत के युवा उन क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं जो देश और दुनिया के भविष्य को आकार देंगे।
इसे भी पढ़ें: Coocking Tips: अब बिंदास खाएं मोमोज! मैदे को कहें Bye, ट्राय करें ये Gluten-Free Rice Paper वाली रेसिपी
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राजग सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में मजबूती से काम कर रही है। पिछले 12 वर्षों की एक प्रमुख विशेषता यह रही है कि भारत के युवाओं का अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रति आत्मविश्वास बढ़ा है।’’
मोदी सरकार के सत्ता में 12 साल पूरे हो गए हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और अटल इनोवेशन मिशन जैसी पहलों से एक ऐसा परिवेश बना है जो नवोन्मेष, उद्यमिता और उद्यम को बढ़ावा देता है।
उन्होंने कहा, ‘‘आज भारत दुनिया के प्रमुख स्टार्टअप केंद्रों में से एक है और इनमें से कई सफलता की कहानियां हमारी युवा शक्ति लिख रही है और वह भी छोटे कस्बों और गांवों से।’’
मोदी ने कहा कि भारतीय युवाओं ने खेल और कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया है और युवा भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार देश का मान बढ़ाया है।
इसे भी पढ़ें: World Cup जीतने का सपना छोड़ो! Cristiano Ronaldo ने Portugal टीम को दी बड़ी सलाह, कहा- अच्छी शुरुआत जरूरी
उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही, खेलों का मजबूत माहौल, बेहतर बुनियादी ढांचा और खिलाड़ियों को ज्यादा समर्थन मिलने से युवा प्रतिभाओं के लिए नए मौके बन रहे हैं और उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए बढ़ावा मिल रहा है।’’
मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। वह आजादी के बाद भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं।
उनका दूसरा कार्यकाल 30 मई 2019 को शुरू हुआ।
मोदी ने 2024 के संसदीय चुनाव में एक और जीत के बाद नौ जून 2024 को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
इस साल 10 जून को मोदी ने 1952 के आम चुनाव के बाद निर्वाचित देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों तक सत्ता में रहने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
वर्ष 1947 से 1952 तक नेहरू का कार्यकाल एक अंतरिम सरकार के प्रमुख के तौर पर था क्योंकि आजादी के बाद 1952 तक चुनाव नहीं हुए थे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.