बीसीसीआई ने अफगानिस्तान सीरीज के भारतीय टी-20 टीम की घोषणा की। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में 8 खिलाड़ी बदले नजर आए। पिछली सीरीज के 8 प्लेयर्स को बाहर करके पुराने प्लेयर्स को दोबारा से जगह दी गई है। पूरी लिस्ट देखिए।
भारत ने बदल दिए 8 प्लेयर
जिम्बाब्वे सीसीज में प्रभसिमरन सिंह बतौर वैकल्पिक विकेटकीपर बल्लेबाज भारतीय टीम का हिस्सा थे, अब अफगानिस्तान सीरीज के लिए उनके स्थान पर संजू सैसमन को वापस बुला लिया गया है। तेज गेंदबाज और अपनी स्पीड से सबको चौंका देने वाले मयंक यादव पिछली सीरीज में भारतीय टीम में वापसी कर रहे थे, लेकिन इस बार उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई है। उनके स्थान पर जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया है। बुमराह पूरी तरह फिट नहीं हैं। वे तभी खेलेंगे, जब फिटनेस रिपोर्ट दुरुस्त आएगी। रिंकू सिंह को बाहर कर दिया गया। उनके स्थान पर नीतीश कुमार रेड्डी आए हैं। हालांकि, वे भी पूरी तरह फिट नहीं हैं और अंडर द स्कैनर हैं। प्रिंस यादव की जगह हर्षित राणा की वापसी हुई है, लेकिन वे भी फिटनेस रिपोर्ट के बाद ही खेल पाएंगे। अशोक शर्मा के स्थान पर अर्शदीप सिंह को टीम में वापस बुला लिया गया है। हर्ष दुबे को बाहर कर दिया गया है। अक्षर पटेल की वापसी हुई है। सूर्यांश शेडेगे के स्थान पर कह सकते हैं कि वाशिंगटन सुंदर को वापस बुला लिया गया है। हालांकि, वे नीतीश कुमार रेड्डी के रिप्लेसमेंट के रूप में ही देखे जा रहे हैं क्योंकि तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। यश ठाकुर को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वरुण चक्रवर्ती टीम में वापसी कर रहे हैं।
| क्रमांक | कौन इन | कौन आउट |
|---|---|---|
| 1 | संजू सैमसन | प्रभसिमरन सिंह |
| 2 | जसप्रीत बुमराह | मयंक यादव |
| 3 | नीतीश रेड्डी | रिंकू सिंह |
| 4 | हर्षित राणा | प्रिंस यादव |
| 5 | अर्शदीप सिंह | अशोक शर्मा |
| 6 | वाशिंगटन सुंदर | सूर्यांश शेडगे |
| 7 | अक्षर पटेल | हर्ष दुबे |
| 8 | वरुण चक्रवर्ती | यश ठाकुर |
जिम्बाब्वे सीरीज और अफगानिस्तान सीरीज के स्क्वॉड की तुलना
अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*
नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर को फिटनेस से जुड़ी मंजूरी के अधीन रखा गया है। अगर वे पूरी तरह से फिट होते हैं तभी मैच खेल सकेंगे।
जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारत की टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम किशन, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष कश्यप, वरुण वरुण, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभासिमरन सिंह (विकेटकीपर)।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.