भारतीय क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लंबे समय से टीम इंडिया के फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे टी दिलीप का कार्यकाल अब खत्म होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, BCCI ने उनका अनुबंध आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे उनकी विदाई लगभग तय मानी जा रही है। इससे पहले असिस्टेंट कोच रायन टेन डेस्काथे ने अपना पद छोड़ दिया था। डेस्काथे ने इंग्लैंड दौरे के दौरान ही BCCI को टीम इंडिया का साथ छोड़ने की जानकारी दे दी थी। BCCI की ओर से जल्द ही असिस्टेंट कोच को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है।
2021 से संभाल रहे हैं फील्डिंग कोच का जिम्मा
टी दिलीप ने साल 2021 में आर श्रीधर की जगह भारतीय टीम के फील्डिंग कोच का पद संभाला था। उस समय उन्हें मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के नेतृत्व वाले सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बनाया गया था। उनके साथ गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर भी टीम से जुड़े थे।
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, दिलीप का कार्यकाल शुरुआत में मई 2025 तक निर्धारित था। हालांकि, पिछले साल BCCI ने उनका कॉन्ट्रैक्ट अस्थायी रूप से बढ़ा दिया था, जिसके बाद वह इंग्लैंड दौरे पर भी भारतीय टीम के साथ गए थे। अब बोर्ड ने उनके अनुबंध को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।
जल्द हो सकता है नए फील्डिंग कोच का ऐलान
टी दिलीप के कार्यकाल में भारतीय टीम की फील्डिंग में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला। खिलाड़ियों की फिटनेस, कैचिंग और ग्राउंड फील्डिंग के स्तर को बेहतर बनाने में उनकी अहम भूमिका रही। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए फील्डिंग मेडल जैसी पहल भी शुरू की थी, जिसे टीम के भीतर काफी सराहना मिली थी। हालांकि, BCCI की ओर से अभी तक टी दिलीप के जाने या उनके संभावित उत्तराधिकारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कॉन्ट्रैक्ट न बढ़ाए जाने की खबर के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में जल्द ही नया फील्डिंग कोच देखने को मिलेगा। भारतीय टीम फिलहाल एक्शन से दूर है। टीम इंडिया 15 अगस्त से श्रीलंका दौरे पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करेगी।
यह भी पढ़ें:
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कहां है टीम इंडिया, सीरीज से पहले जान लीजिए श्रीलंका का नंबर
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.