- Hindi News
- Business
- India Diesel Windfall Tax Cut | Export Duty Reduced; New Rates Effective
- कॉपी लिंक
केंद्र सरकार ने डीजल के एक्सपोर्ट पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में 5 रुपए की कटौती की है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।
तेल कंपनियों को एक लीटर डीजल एक्सपोर्ट करने के लिए अब 24 रुपए की जगह 19 रुपए देने होंगे।
वहीं, एक्सपोर्ट लेवी यानी विशेष शुल्क में भी 2 रुपए की कटौती की गई है। ये अब 3 रुपए की जगह 1 रुपए ही लगेगा।

नॉलेज बॉक्स: ‘विंडफॉल टैक्स’ क्या होता है?
जब किसी कंपनी या सेक्टर को अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों या अचानक आए बदलावों के कारण बिना किसी अतिरिक्त प्रयास के अप्रत्याशित (विंडफॉल) भारी मुनाफा होता है, तो सरकार उस अतिरिक्त मुनाफे पर एक विशेष टैक्स लगाती है। इसे ही ‘विंडफॉल टैक्स’ कहा जाता है।
ये खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
