भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज तो खत्म हो चुकी है, जिसे भारत ने 2-1 से जीत लिया है, लेकिन अब आईसीसी ने सीरीज के आखिरी मैच को लेकर सख्त एक्शन लिया है। दरअसल ये कार्रवाई स्लो ओवर रेट को लेकर की गई है। इसमें दोनों टीमें जद में आ गई हैं। हालांकि पेनाल्टी अलग अलग लगाई गई है।
वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में शनिवार को खेला गया था
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर में खेला गया था। मैच निर्धारित समय से काफी देर बाद खत्म हो पाया था। मैच के दौरान जब टीम इंडिया बाद में गेंदबाजी कर रही थी, तब मैदानी अंपायर ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल को स्लो ओवर रेट को लेकर कई बार टोका भी था, लेकिन इसके बाद भी उसे मेंटेन नहीं किया जा सका। अब आईसीसी ने मेजबान टीम यानी भारत पर मैच फीस का 20 परसेंट वहीं वेस्टइंडीज पर 10 परसेंट जुर्माना लगाया है।
वेस्टइंडीज के दो और भारत के चार ओवर कम पाए गए
आईसीसी की ओर से जानकारी दी गई है कि मैच के दौरान समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद, वेस्टइंडीज को निर्धारित अपने पूरे 50 ओवर फेंकने के बाद दो ओवर कम पाए गए। इसके बाद जब भारत की गेंदबाजी आई तो उसके चार ओवर कम पाए गए। मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने ICC कोड ऑफ कंडक्ट फॉर प्लेयर्स एंड प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के आर्टिकल 2.22 के तहत यह जुर्माना लगाया।
शुभमन गिल और शे होप ने स्वीकार कर लिया है जुर्माना
इस आर्टिकल में बताया गया है कि अगर कोई टीम निर्धारित समय पर हर ओवर नहीं फेंकती है तो उस पर पांच परसेंट जुर्माना लगेगा। ये आरोप मैदानी अंपायर जयरामन मदनगोपाल और सैम नोगाज्स्की, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला और चौथे अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने लगाए थे। इसके बाद पता चला है कि भारतीय कप्तान शुभमन गिल और वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने इन जुर्माने को मान लिया है। इसलिए अब इस मामले में आगे सुनवाई की जरूरत नहीं है।
टीम इंडिया को 350 से अधिक रन बनाने के बाद भी मिली थी हार
टीम इंडिया ने वनडे सीरीज के पहले दो मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया था, लेकिन तीसरे मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 351 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था, उम्मीद की जा रही थी कि टीम इसे बचा लेगी, लेकिन वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में ही पांच विकेट पर 352 रन बनाकर इसे हासिल कर लिया। मैच के दौरान कप्तान शे होप ने 143 बॉल पर 162 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में सबसे अहम भूमिका अदा की।
यह भी पढ़ें
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में गोल्ड जीतकर वापस लौटी टीम इंडिया, फाइनल में पाकिस्तान को दी थी पटकनी
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों में बनाए 101 रन, अब टीम इंडिया में वापसी होगी मुश्किल
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.