इंडिया-A और ऑस्ट्रेलिया-A के बीच पहला अनऑफिशयल टेस्ट मैच पुडुचेरी में खेला जा रहा है। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोकर 257 रन बना लिए हैं। तनुश कोटियन 68 और शम्स मुलानी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले कुमार कुशाग्र 82 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। वहीं साई सुदर्शन ने 57 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया-A के गेंदबाज कोरी रोचिसियोली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। इंडिया-A ने 97 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे इंडिया-A की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 12 रन के स्कोर पर अमान मोक्हाडे (6 रन) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सुदर्शन ने शेख रशीद के साथ मिलकर तीसरे विकेट लिए 58 रन जोड़े। 78 रन के स्कोर पर रशीद (16 रन) का विकेट गिरा। फिर यश राठौड़ 1 रन बनाकर आउट हुए। टीम का स्कोर 97 रन था, तब सुदर्शन भी रोचिसियोली की गेंद पर कैच थमा बैठे। कुशाग्र-कोटियन के बीच शतकीय साझेदारी इसके बाद कुशाग्र और कोटियन ने छठे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी कर टीम को 200 रन के पार पहुंचाया। कुशाग्र ने 160 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके लगाए। वहीं कोटियन 134 गेंद पर 68 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया है। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर रोचिचियोली ने 14 ओवर में 66 रन देकर 3 विकेट लिए है। टॉड मर्फी और फर्ग्यूस ओ’नील को 1-1 विकेट मिला है। ————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टीम इंडिया 41वीं रैंक के जापान से हारते-हारते बची:5-5 ओवर के मैच में भारत ने बनाए 32 रन, सिर्फ 2 रन से जीत मिली लगातार दो बार की टी-20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया मंगलवार को 41वीं रैंकिंग वाले जापान के खिलाफ हारते-हारते बची। एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट मुकाबले शुरू होने से पहले भारत और जापान के बीच यह मुकाबला रखा गया था। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.