India Vs Sri Lanka: भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य रखा है। बुधवार को मैच का आखिरि दिन है। श्रीलंका टीम टेस्ट क्रिकेट में दो बार 350 प्लस रन का टारगेट चेज कर चुकी है।
श्रीलंका में टेस्ट में सबसे बड़ा रन चेज क्या है?
जिम्बाब्वे ने साल 2017 में कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका को 388 रनों का लक्ष्य दिया था। श्रीलंका ने तब चार विकेट से जीत मैच जीता। श्रीलंका ने 6 विकेट गंवाकर 391 रन बनाए थे। यह श्रीलंका में टेस्ट में सबसे बड़ा सफल रन चेज है। वहीं, श्रीलंका ने 2006 में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 352 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक विकेट से जीत हासिल की थी। श्रीलंका टीम भारत के खिलाफ 372 बना लेती है तो यह उसका टेस्ट में तीसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज होगा। बता दें कि गॉल स्टेडियम में सिर्फ एक बार टेस्ट में 300 प्लस रन चेज हुए हैं। यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज है। पाकिस्तान ने 2022 में श्रीलंका के विरुद्ध 342 रन का लक्ष्य हासिल किया था।
टेस्ट में श्रीलंका द्वारा चेज किए गए टारगेट
388 जिम्बाब्वे, कोलंबो (आरपीएस) 2017
352 साउथ अफ्रीका, कोलंबो (पीएसएस) 2006
326 ज़िम्बाब्वे, कोलंबो (एसएससी) 1998
304 साउथ अफ्रीका, डरबन 2019
268 न्यूजीलैंड, गॉल 2019
श्रीलंका ने जल्दी गंवा दिए चार विकेट
श्रीलंका की दूसरी पारी में शुरुआत में अच्छी नहीं रही। श्रीलंका ने 47 रन जोड़कर चार विकेट गंवाए दिए। चौथे दिन बारिश के कारण श्रीलंका की पारी की शुरुआत में थोड़ा विलंब हुआ लेकिन जब टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उसके बल्लेबाजों पर दबाव साफ नजर आया। वे संभलकर खेलते दिखे। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने निशान फर्नांडो (6) को पुल शॉट खेलने के लिए मजबूर किया और प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार कैच लपक लिया। कुछ ही देर बाद पेसर प्रसिद्ध ने कामिंदु मेंडिस (2) को पवेलियन भेजा। स्पिनर मानव सुथार ने दिनेश चांदीमल के चोटिल होने के कारण टीम में शामिल हुए पसिंदु सूर्याबंदारा को आउट किया। सूर्याबंदारा का खाता नहीं खुला। यह उनका टेस्ट डेब्यू किया था। सुथार ने फिर लाहिरू उदारा (2) का शिकार किया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.