भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसके चौथे दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया की पकड़ काफी मजबूत दिख रही थी, जिसमें 372 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम ने अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। चौथे दिन के आखिरी सेशन में श्रीलंकाई ओपनिंग बल्लेबाज लहिरु उदारा के कैच को लेकर थर्ड अंपायर ने जो फैसला दिया उसको लेकर काफी बवाल भी देखने को मिल रहा है। श्रीलंकाई टीम को इस मैच की चौथी पारी में 372 रनों का टारगेट मिला है, जिसमें इसका पीछा करते हुए 22वें ओवर में उन्होंने लहिरु उदारा के रूप में अपना चौथा विकेट गंवाया था जो मानव सुथार ने हासिल किया। लहिरु के कैच को लेकर फील्ड अंपायर ने थर्ड अंपायर के पास जाने का फैसला लिया जिसमें उन्होंने रिप्ले देखने के बाद आउट का फैसला सुनाया। इसको लेकर लहिरु बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आए तो वहीं श्रीलंकाई खेमा भी काफी नाराज नजर आया।
रिप्ले में काफी नजदीकी दिखा मामला
श्रीलंकाई टीम जब चौथे दिन के आखिरी सेशन में अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही थी तो 22वें ओवर की चौथी गेंद जो मानव सुथार ने फेंकी उसपर लहिरु उदारा ने डिफेंस करने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गली पर खड़े ध्रुव जुरेल के पास गई जिन्होंने नीचे की तरफ गिरते हुए गेंद को लपकने के साथ विकेट का जश्न मनाने लगे। इसके बाद फील्ड अंपायर ने फैसला थर्ड अंपायर की तरफ भेज दिया जिसमें रिप्ले देखने पर काफी नजदीकी मामला नजर आया जहां गेंद हाथ में आने से पहले मैदान पर छुई या नहीं इसको लेकर बवाल पैदा हो गया। हालांकि थर्ड अंपायर ने कई रिप्ले देखने के बाद फैसला भारतीय टीम के पक्ष में सुनाते हुए लहिरु उदारा को आउट करार दिया। इसके बाद लहिरु इस फैसले से काफी नाखुश नजर आए जिसमें उन्होंने फील्ड अंपायर से भी कुछ देर बात की।
पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी ने भी उठाई फैसले पर उंगली
लहिरु उदारा को थर्ड अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के फैसले को लेकर श्रीलंकाई टीम के पूर्व खिलाड़ी रसेल अर्नोल्ड जो इस मुकाबले में कॉमेंट्री भी कर रहे हैं उन्होंने ऑन एयर फैसले पर अपनी राय रखी। अर्नोल्ड का मानना था कि गेंद मैदान को छूती हुई नजर आ रही थी और जुरेल की उंगलियां गेंद के पीछे थीं और स्लो-मोशन रिप्ले में ऐसा लग रहा था कि गेंद का अगला हिस्सा मैदान पर छूता हुआ दिख रहा है। इसलिए इसको क्लीन कैच नहीं माना जाना चाहिए था। बता दें कि दिन का खेल खत्म होने पर श्रीलंकाई टीम ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए थे।
ये भी पढ़ें
रवींद्र जडेजा से हो गई भारी मिस्टेक, राहुल मनाने लगे जश्न, तभी एक आवाज ने कर दिया खेल खराब
ऐसा इंटरनेशनल डेब्यू किसी का भी ना हो, बीच मैच में आया खिलाड़ी, फिर हो गया गोल्डन डक का शिकार
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.