जसप्रीत बुमराह श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे। स्टार तेज गेंदबाज बुमराह को अनफिट होने के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा। भारतीय टीम को श्रीलंका की सरमजीं पर दो टेस्ट मैच खेलने हैं।
जसप्रीत बुमराह के साथ चिपका एक ‘डर’
ऐसा लगता है कि बुमराह के साथ चोटिल होने का ‘डर’ चिपक गया है। भारतीय क्रिकेट फैंस के मन हमेशा यही चलता रहता है कि स्टार पेसर अगली सीरीज में खेलेगा या नहीं। बुमराह के घुटने में सूजन शुरुआत में जितनी सामान्य लग रही थी उससे अधिक गंभीर प्रतीत हो रही है। ऐसे में बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की खेल विज्ञान टीम पेसर को इंटरनेशनल क्रिकेट की कड़ी चुनौती में जल्दबाजी में उतारने के पक्ष में नहीं है क्योंकि आगे का कार्यक्रम काफी व्यस्त है। वह हाल ही में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे और उम्मीद थी कि दो सप्ताह बाद शुरू होने वाली सीरीज के लिए फिट हो जाएंगे। लेकिन पता चला कि बुमराह को अब भी कुछ परेशानी महसूस हो रही है।
2022 में बुमराह को लेकर जल्दबाजी की गई
2022 में बुमराह को लेकर जल्दबाजी की गई थी जो असफल रही। उन्हें तब पीठ में चोट (स्ट्रेस फ्रैक्चर) लगी थी। वह एशिया कप 2022 और टी20 वर्ल्ड कप 2022 में नहीं खेले थे। उनकी पूरी तरह वापसी साल 2023 में जाकर हुई थी। बुमराह को चोट से बचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा लेकिन कुछ खास सफलता हाथ नहीं लग रही। उन्होंने पिछले 20 महीनों के अंदर अलग-अलग फॉर्मेट अनेक बड़ी सीरीज, या मैच या टूर्नामेंट मिस किए हैं। वह पीठ की चोट के कारण आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नहीं खेले थे, जिसे भारत ने अपने नाम किया। उन्होंने नवंबर 2025 से कोई टेस्ट मैट नहीं खेला। वह जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भारतीय स्क्वॉड में नहीं थे।
बुमराह द्वारा पिछले 20 महीनों में मिस की गई बड़ी सीरीज/मैच
2025 – इंग्लैंड टी20 सीरीज
2025 – इंग्लैंड वनडे सीरीज
2025 – चैंपियंस ट्रॉफी
2026 – न्यूजीलैंड वनडे सीरीज
2026 – अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट
2026 – अफगानिस्तान वनडे सीरीज
2026 – आयरलैंड टी20 सीरीज
2026 – इंग्लैंड तीसरा वनडे
2026 – जिम्बाब्वे टी20 सीरीज
2026 – श्रीलंका टेस्ट सीरीज
जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। बुमराह की जगह श्रीलंका सीरीज के लिए जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है। आकिब ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सत्र में 100 से अधिक विकेट लिए हैं और जम्मू-कश्मीर के लाल गेंद के क्रिकेट में शानदार सफलता के सूत्रधार रहे हैं। वह निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी करने में भी सक्षम हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.