Rishabh Pant surpasses Ravindra Jadeja: ऋषभ पंत ने WTC में सबसे ज्यादा प्लस स्कोर बनाने का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने यह कारनामा श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान किया।
पंत ने तोड़ा रवींद्र जडेजा का रिकॉर्ड
पंत ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को पछाड़कर नंबर-1 भारतीय बने हैं। 37 वर्षीय जडेजा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 50 मैचों में 23 पचास प्लस स्कोर बनाए हैं। उन्होंने 18 अर्धशतक और पांच शतक ठोके। जडेजा भी श्रीलंका दौरे पर हैं। वहीं, डब्ल्यूटीसी में ओवरऑळ सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड जो रूट के नाम दर्ज है। इंग्लैंड के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रूट ने 78 मैचों में 47 बार यह कमाल किया है। उन्होंने 23 शतक और 24 अर्धशतक जड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं। दोनों ने 35-35 मर्तबा पचास प्लास पारियां खेली हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम ने 30 बार ऐसा किया है। पंत ओवरऑल लिस्ट में संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के जैक क्रॉली भी डब्ल्यूटीसी में 24 पचास प्लस पारियां खेल चुके।
WTC इतिहास में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर
47 – जो रूट (इंग्लैंड)
35 – स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)
35 – मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया)
30 – बाबर आजम (पाकिस्तान)
27 – बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
26 – ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)
25 – हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)
24 – ऋषभ पंत (भारत)
24 – जैक क्रॉली (इंग्लैंड)
23 – रवींद्र जडेजा (भारत)
23 – धनंजय डिसिल्वा (श्रीलंका)
ऋषभ पंत बने केशर नुवांथा का शिकार
ऋषभ पंत कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में स्पिनर केशर नुवांथा का शिकार बने। नुवांथा ने भारतीय विकेटकीपर को 113वें ओवर की पहली गेंद पर लाहिरु उदारा को कैच कराया। पंत ने दूसरे सेशन की पहली गेंद पर विकेट गंवाया। उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ सातवें विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी की। पंत जब पवेलियन लौटे तब भारत का स्कोर 419/7 था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.