ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 100वां छक्का लगाया है। भारतीय विकेटकीपर पंत साथ ही सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा के अनोखे क्लब में शामिल हो गए हैं।
अनोखे ‘100 सिक्स’ क्लब में एंट्री
पंत ने साथ ही सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा के अनोखे ‘100 सिक्स’ क्लब में एंट्री मारी है। पंत जहां टेस्ट फॉर्मेट में 100 सिक्स कंप्लीट करने वाले पहले भारतीय हैं तो वहीं महान बल्लेबाज सचिन वनडे में छक्कों का सैकड़ा पूरा करने वाले पहले भारतीय थे। ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे पहले भारत के लिए 100 सिक्स लगाने का कारनामा किया था। 39 वर्षीय रोहित टेस्ट और T20I से संन्यास ले चुके हैं। वह अब भारत की ओर से सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। रोहित (662) के नाम सबसे ज्यादा इंटरनेशनल सिक्स लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उनके बाद वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल (553) हैं। रोहित ने वनडे इतिहास में सर्वाधिक 351 सिक्स लगाए हैं।
ऋषभ पंत बने लाहिरु का शिकार
ऋषभ पंत की की आक्रामक पारी का अंत लाहिरु कुमारा ने किया। पंत की पारी और देवदत्त पडिक्कल के शानदार 44 रन की बदौलत भारत ने गॉल टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका के सामने 372 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य रखा। श्रीलंका के गेंदबाजों ने पिच और परिस्थितियों का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट हासिल किए लेकिन पडिक्कल और पंत ने भारतीय खेमे की चिंता को ज्यादा बढ़ने नहीं दिया। भारत की दूसरी पारी 193 रनों पर सिमटी। भारत को पहली पारी में 462 का स्कोर खड़ा करने के बाद 178 रनों की दमदार बढ़त मिली थी। यह गॉल स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़े स्कोर के रिकॉर्ड से ज्यादा है। यहां अब तक सबसे बड़ा सफल लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है। पाकिस्तान ने यहां 2022 में 344 रन का लक्ष्य हासिल किया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.