श्रीलंका के बल्लेबाज पासिंदु सूरियाबंडारा दूसरी पारी में भी शतक के काफी करीब पहुंचकर आउट हो गए। हालांकि इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने प्लान के तहत उन्हें अपना शिकार बनाया।
शुभमन गिल-सुथार ने बनाया प्लान
पासिंदु सूरियाबंडारा ने दूसरी पारी में 173 गेंदों में 92 रन बनाए। वह अच्छी लय में नजर आ रहे थे और शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन 61वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्वीप मारने के प्रयास में असफल हुए और गेंद उनके शरीर पर जाकर लगी। भारतीय खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की, जिस पर अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी। हालांकि पासिंदु ने तुरंत रिव्यू लिया और बच गए। क्योंकि गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर गई थी। हालांकि अगली गेंद से पहले भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल, ऋषभ पंत और गेंदबाज मावन सुथार ने कुछ प्लान बना लिया था। पासिंदु तीसरी गेंद को आगे बढ़कर खेलना चाहते थे लेकिन सुथार ने गेंद को ऑफ स्टंप के काफी बाहर रखा। जिसके कारण सूरियाबंडारा गेंद तक नहीं पहुंच सके और विकेट के पीछे खड़े पंत ने कोई गलती नहीं की और स्टंप उड़ा दिए।
पासिंदु सूरियाबंडारा ने दो बार शतक का मौका गंवाया
92 के निजी स्कोर पर आउट होने पर पासिंदु सूरियाबंडारा काफी निराश दिखे। हालांकि भारतीय कप्तान और गेंदबाज मानव सुथार का जश्न मनाते हुए नजर आए और अपने प्लान के सफल होने पर एक दूसरे की तारीफ करते हुए दिखे। पासिंदु सूरियाबंडारा ने पहली पारी में भी शानदार पारी खेली थी। उन्होंने 133 गेंदों में 80 रन बनाए।
स्टंप तक सोनल दिनुषा सात और केशारा नुवांथा तीन रन बनाकर क्रीज पर थे। जैसा कि अब इस मैच में आम हो गया है, शाम की बारिश और खराब रोशनी के कारण खेल रोकना पड़ा।अब भारत की कोशिश होगी कि पांचवें दिन मैच और सीरीज दोनों अपने नाम कर ले। सूरियाबंडारा और मेंडिस ने तब मोर्चा संभाला जब श्रीलंका 63 रन तक दो विकेट खोकर संघर्ष कर रहा था। इन दोनों ने अगले 110 मिनट तक भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। इस साझेदारी ने श्रीलंका को पहली पारी में 213 रन से पिछड़ने के बाद फॉलोऑन की स्थिति से उबरने में मदद की।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.