भारत और श्रीलंका के बीच में खेले जा रहे कोलंबो के स्टेडियम में टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया जिसमें कुलदीप यादव की जगह पर सारांश जैन को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। बीसीसीआई की तरफ से कुलदीप यादव को बाहर किए जाने को लेकर उनका वायरल से पीड़ित होना बताया गया जिसके चलते वह मैच खेलने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं थे। वहीं कोलंबो टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने पर कुलदीप यादव को बाहर किए जाने के लेकर जब टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक से इसको लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुलदीप को बाहर रखने के लिए बीमारी का बहाना बनाने की जरूरत नहीं।
बीमारी का बहाना बनाने की कोई जरूरत नहीं है
भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कोलंबो टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कुलदीप यादव को बाहर किए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार कहा कि कुलदीप यादव को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से वायरल बुखार के कारण बाहर रखा गया है और किसी खिलाड़ी को प्लेइंग 11 से बाहर रखने के लिए टीम मैनेजमेंट को बीमारी का बहाना बनाने की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि कोटक के इस बयान से अनजाने में गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले की बात का खंडन हो गया जिसमें उन्होंने कोलंबो टेस्ट से दो दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि कुलदीप थकान की वजह से प्रैक्टिस सेशन में नहीं आए थे।
गॉल से आने से पहले ही कुलदीप को हो गया था वायरल
श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में कुलदीप यादव का गेंद से कोई खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था, जिसके बाद से ही उनके कोलंबो टेस्ट में खेलने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। वहीं टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने अब बताया कि कुलदीप जब गॉल से आए थे तो उसी समय वह वायरल बुखार से पीड़ित थे और इस वजह से वह कोलंबो टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। अगर टीम को स्पिनर की जरूरत है और वह नहीं खेलता, तो यह कहने के लिए बीमारी का बहाना बनाने की कोई जरूरत नहीं है कि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। जब खिलाड़ी खेलने की स्थिति में ही नहीं है तो यह सोचने का कोई मतलब नहीं है कि वह फिट होता या नहीं।
ये भी पढ़ें
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.