भारत और श्रीलंका के बीच में गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के चौथे दिन का खेल खत्म होने पर श्रीलंकाई टीम ने अपनी दूसरी पारी में 372 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए थे। अब मेजबान टीम को आखिरी दिन जहां जीत हासिल करने के लिए 288 रन और बनाने हैं तो वहीं टीम इंडिया की नजरें 6 विकेट हासिल करने पर रहने वाली हैं। वहीं इस टेस्ट मैचों के अभी तक के चारों दिन बारिश के चलते काफी खलल देखने को मिला है और इसी वजह से सभी की नजरें मुकाबले के आखिरी दिन के खेल के दौरान मौसम को लेकर भी टिकी रहने वाली हैं, जिसमें बारिश टीम इंडिया के लिए विलेन की भूमिका अदा कर सकती है।
पहले सेशन के दौरान बारिश होने की काफी संभावना
गॉल टेस्ट मैच के आखिरी दिन का खेल 15 मिनट पहले भारतीय समयानुसार सुबह 9:45 पर शुरू होगा, जिसमें पहले सेशन के खेल के दौरान एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार बारिश होने की काफी ज्यादा संभावना है। गॉल में सुबह 10 बजे तापमान जहां 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा तो वहीं बारिश होने की संभावना 49 फीसदी है जो सुबह 11 बजे बढ़कर 52 फीसदी हो जाएगी तो वहीं दोपहर 12 बजे इसमें और अधिक बढ़ोतरी हो जाएगी जो 58 से 60 फीसदी के करीब बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में पहले सेशन का खेल बारिश के चलते भी धुल सकता है, जो टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर नहीं मानी जा सकती है।
दूसरे सेशन से मौसम साफ रहने की उम्मीद
पांचवें दिन के पहले सेशन में जहां बारिश होने की काफी अधिक संभावना जताई गई है तो वहीं दूसरे सेशन में इसकी संभावना काफी कम हो जाएगी। गॉल में दोपहर एक बजे के करीब बारिश की संभावना करीब 25 फीसदी तक आ जाएगी जो शाम 6 बजे तक 20 फीसदी तक रहने की उम्मीद जताई गई है। ऐसे में ये उम्मीद लगाई जा सकती है कि 5वें दिन के खेल में आखिरी दो सेशन में बारिश के चलते खलल पड़ते हुए ना देखने को मिले।
गॉल टेस्ट मैच के 5वें दिन ऐसी रहेगी बारिश होने संभावना हर घंटे
- भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे – 39 फीसदी
- भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे – 49 फीसदी
- भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे – 52 फीसदी
- भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे – 58 फीसदी
- भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे – 25 फीसदी
- भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे – 20 फीसदी
- भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे – 20 फीसदी
- भारतीय समयानुसार दोपहर 4 बजे – 20 फीसदी
- भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे – 20 फीसदी
- भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे – 25 फीसदी
ये भी पढ़ें
रवींद्र जडेजा से हो गई भारी मिस्टेक, राहुल मनाने लगे जश्न, तभी एक आवाज ने कर दिया खेल खराब
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.