श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने कहा है कि केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल के बीच हुई साझेदारी ने उनकी टीम पर दबाव डाला। भारत ने श्रीलंका को पहले मैच में 165 रन से हराया।
राहुल-पडिक्कल की साझेदारी ने डाला दबाव
श्रीलंका के कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने मैच के बाद कहा, ”मुझे लगता है कि दूसरे दिन से हम ज्यादातर समय मुकाबले में थे और मेरा मानना है कि खिलाड़ी चौथी पारी में भी अच्छा लड़े। ये आसान नहीं है लेकिन अच्छा मुकाबला हुआ। शुरुआती तीन दिन इस विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान था। जाहिर है गॉल में चौथी पारी में बल्लेबाजी आसान नहीं होती, हर कोई जानता है। लेकिन मुझे लगता है कि राहुल और पडिक्कल ने जो शुरुआत दी, उन्होंने उसे बड़ा बनाया और वहां से हम पर दबाव आया।”
डिसिल्वा टॉस हारने पर भी बोले
श्रीलंका के कप्तान धनंजय डिसिल्वा का मानना था कि टॉस ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई क्योंकि भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और परिस्थितियों का भरपूर फायदा उठाया। उन्होंने कहा, ”उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करके अच्छा स्कोर बनाया लेकिन हमने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। उसके बाद से खेल बिगड़ता चला गया। मुझे लगा कि दूसरे दिन से हम मैच में बने हुए थे। हमारे बल्लेबाजों ने चौथी पारी में अच्छा संघर्ष किया। यहां चौथी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता है।”
भारतीय कप्तान इस जीत से खुश थे क्योंकि इससे कुछ हद तक दबाव कम हुआ, हालांकि भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 53.33 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बना हुआ है। उन्होंने कहा, ”वह (डब्ल्यूटीसी फाइनल) हमारा अंतिम लक्ष्य है। टेस्ट में जीत आसानी से नहीं मिलती और यह जीत बेहद खुशी देने वाली है।” भारत के मैच जीतने के तुरंत बाद तेज बारिश शुरू हो गई और टीम को राहत मिली कि मौसम के देवता ने उनका खेल नहीं बिगाड़ा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.