IND Vs SL Day 5 LIVE Score: आज भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट का पांचवां दिन है। बुधवार को भारत की जीत पर नजर होगी। भारत को दो मैचों की सीरीज में बढ़त हासिल करने के लिए गॉल में छह विकेट की जरूरत है।
क्या है श्रीलंका में चेज किया गया सबसे बड़ा टारगेट?
श्रीलंका को जो 372 रन का लक्ष्य मिला है, वो गॉल स्टेडियम में टेस्ट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़े स्कोर के रिकॉर्ड से ज्यादा है। यहां अब तक सबसे बड़ा सफल लक्ष्य पाकिस्तान ने हासिल किया है। पाकिस्तान ने 2022 में 344 रन का टारगेज किया था। श्रीलंका में सफलतापूर्वक सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड मेजबान टीम के ही है। श्रीलंका ने साल 2017 में श्रीलंका में कोलंबो में जिम्बाब्वे के खिलाफ 388 रन का लक्ष्य हासिल किया था। साउथ अफ्रीका ने 2006 में कोलंबो में आयोजित टेस्ट मैच में 352 रनों का टारगेट किया था।
IND Vs SL Full Scorecard Live Update from Galle
श्रीलंका की दूसरी पारी: 84/4 (34 ओवर)
भारत की दूसरी पारी: 193/10 (48.5 ओवर)
श्रीलंका की पहली पारी: 284/9 (79.4 ओवर)
भारत की पहली पारी: 462/10 (116.4 ओवर)
श्रीलंका ने 50 रन से पहले चार विकेट खोए
श्रीलंका की दूसरी पारी में भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। निशान मदुष्का (6), कामिंदु मेंडिस (2) और लाहिरू उदारा (16) सस्ते में लौटे। दिनेश चांदीमल के कनकशन रिप्लेसमेंट पर उतरे पसिंदु सोरियाबंदरा का खाता नहीं खुला। श्रीलंका ने 47 रन तक जोड़कर चार विकेट गंवा दिए थे। चौथे दिन के दूसरे सेशन के आखिर में हुई बारिश के कारण श्रीलंका की दूसरी पारी की शुरुआत में थोड़ा विलंब हुआ लेकिन जब टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उसके बल्लेबाजों पर दबाव साफ नजर आया। वे संभलकर खेलते दिखे। भारत के लिए स्पिनर मानव सुथार ने दो जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट हासिल किया है।
भारतीय प्लेइंग XI: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंकाई प्लेइंग XI: लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, पासिंदु सोरियाबंदरा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशर नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.