IND Vs SL Day 3 LIVE Score: आज इंडिया वर्सेस श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन है। भारतीय टीम मंगलवार को भी अपना दबदबा कायम रखने की फिराक में होगी। भारत दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है।
श्रीलंका की पहली पारी: 8/2 (3 ओवर)*
भारत की पहली पारी: 503/9 d (138 ओवर)
जुरेल और पडिक्कल ने ठोका शतक
भारत ने ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल के शतक की बदौलत पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा किया। जुरेल ने बारिश से प्रभावित दूसरे दिन गजब का धैर्य दिखाया और सो भारत की स्थिति मजबूत कर दी। उन्होंने 177 गेंद में नौ चौकों और दो छक्के की मदद से नाबाद 115 रन बनाए। उन्होंने सातवें विकेट के लिए ऋषभ पंत (89 गेंदों में 63) के साथ 112 रनों की पार्टनरशिप की, जिससे भारत का स्कोर छह विकेट पर 307 रन से बढ़कर 419 रन हो गया। जुरेल ने मानव सुथार (51 गेंदों 18) के साथ आठवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की और भारत 500 रन के करीब पहुंचा
ऋषभ पंत के शरीर को निशाना बनाया
विकेटकीपर-बल्लेबाज पंत ने अपनी चिर-परिचित आक्रामक पारी के दौरान कई शानदार शॉट खेले। उन्होंने छह चौके और दो छक्के जमाए। श्रीलंकाई तेज गेंदबाजों फर्नांडो और लाहिरू कुमारा ने लगातार शॉर्ट गेंदों से उनके शरीर को निशाना बनाया। फर्नांडो की एक गेंद पंत के कंधे पर भी लगी, लेकिन पंत ने धैर्य बनाए रखा। मैच के पहले दिन पडिक्कल ने 193 गेंदों 117 रन बनाए थे, जिसमें 12 चौके शामिल हैं। कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से 108 गेंदों में 50 रन निकले।
भारत की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका प्लेइंग XI: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.