चेतेश्वर पुजारा ने वर्तमान वर्ल्ड टेस्ट इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने भारत के पांच और ऑस्ट्रेलिया के चार खिलाड़ियों को शामिल किया है।
चार टीम के खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने मौजूदा क्रिकेटर्स में से अपनी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन चुनी है, जिसमें पांच भारतीय, चार ऑस्ट्रेलियाई, इंग्लैंड और अफ्रीका के एक एक खिलाड़ी को शामिल किया है। न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकइंफो वीडियो में चेतेश्वर पुजारा ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर एडन मार्करम और केएल राहुल को शामिल किया है। मार्करम ने 50 मैचों में 3192 रन बनाए हैं, उनका औसत 35.46 हैं। वहीं केएल राहुल ने टेस्ट में 69 मैचों में 4270 रन बनाए हैं। उनके नाम 12 शतक हैं।
मध्यक्रम में उन्होंने मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज जो रूट और स्टीव स्मिथ को जगह दी है। दोनों खिलाड़ी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में टॉप-2 में हैं। जो रूट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 6500 से ज्यादा रन बना चुके हैं, जबकि स्मिथ ने 4500 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इसके बाद पुजारा ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अपनी टीम में रखा है। चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा और पैट कमिंस को ऑलराउंडर के रूप में चुना है, लेकिन इसके साथ एक शर्त भी रखी है।
बेन स्टोक्स को शामिल करने की चाहत
उन्होंने वीडियो में कहा, ”ये नॉर्मल ट्रैक के लिए है, लेकिन अगर मैच कहीं और हो, जैसे इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया में, तो मैं रविंद्र जडेजा की जगह एक तेज गेंदबाज लूंगा या तेज गेंदबाज ऑलराउंडर।” उन्होंने ये भी कहा कि अगर बेन स्टोक्स ने संन्यास नहीं लिया होता तो वह उन्हें लेते। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिनर नाथन लियोन को चुनकर अपनी बेस्ट इलेवन पूरी की। हालांकि उन्होंने अपनी टीम में कप्तान नहीं चुना है।
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्ल्ड टेस्ट इलेवन
एडन मार्करम, केएल राहुल, जो रूट, स्टीव स्मिथ, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, नाथन लियोन, जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.