इंडिया वर्सेस श्रीलंका दूसरे टेस्ट का आज आखिरी दिन है। टीम इंडिया जीत की दहलीज पर खड़ी है। हालांकि बारिश अड़ंगा डाल सकती है। मैच के पांचवें और आखिरी दिन बारिश का तगड़ा साया है।
कोलंबो में आज बारिश होने के 96 प्रतिशत चांसेस
IND vs SL टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन बारिश होने के 96 प्रतिशत चांसेस है। अगर एक बार बारिश शुरू हुई तो मुकाबला होने के चांसेस काफी कम है। कोलंबो में आज यानी गुरुवार 27 अगस्त को भारत बनाम श्रीलंका पांचवें दिन का खेले 10 बजे शुरू होना है। सुबह 10 बजे से लेकर अगर शाम 5 बजे की वेदर रिपोर्ट पर नजर डालें तो भारत के लिए संकेत अच्छे नहीं दिखाई दे रहे हैं।
Accuweather के अनुसार, भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैच पर आज सुबह से ही बारिश का साया है। 10 बजे बारिश की संभावनाएं 84 प्रतिशत जताई जा रही है, जो 12 बजे तक समान ही रहने वाली है। दोपहर में कुछ देर बादल छटेंगे, हालांकि शाम होते होते एक बार फिर मामला बिगड़ने की संभावना है।
सुबह 10 बजे- 84 प्रतिशत
सुबह 11 बजे- 84 प्रतिशत
दोपहर 12 बजे- 81 प्रतिशत
दोपहर 1 बजे- 49 प्रतिशत
दोपहर 2 बजे- 58 प्रतिशत
दोपहर 3 बजे- 63 प्रतिशत
दोपहर 4 बजे- 56 प्रतिशत
शाम 5 बजे- 49 प्रतिशत
शाम 6 बजे- 49 प्रतिशत
IND vs SL मैच धुलने से भारत को तगड़ा नुकसान
जीत की दहलीज पर खड़ी टीम इंडिया को मैच धुलने से सबसे ज्यादा नुकसान होगा। भारत श्रीलंका को यह टेस्ट मैच हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में आसानी से 12 अंक हासिल कर सकती है। इन 12 पॉइंट्स के साथ भारत WTC पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर पहुंच जाएगी और उनकी फाइनल की उम्मीदें भी कामयाब रहेगी।
वहीं अगर बारिश की वजह से IND vs SL टेस्ट ड्रॉ रहता है तो दोनों टीमों के बीच 4-4 अंक बांट दिए जाएंगे। इसका मतलब है कि भारत को पूरे 8 पॉइंट्स का नुकसान होगा, जो आगे चलकर भारत के लिए बड़ी दिक्कतें पैदा कर सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.