India Vs Sri Lanka:अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपने करियर के आखिरी पड़ाव में हैं। आकाश चोपड़ा ने भारतीय टेस्ट टीम में जडेजा के उत्तराधिकारी का नाम बताया है।
‘बार-बार ऐसा कर सकता है सुथार’
दरअसल, आकाश चोपड़ा से पूछा गया कि क्या मानव सुथार ने एशियन कंडीशन के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है? उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर जवाब में कहा, ”मैं, हां कहूंगा। बंदा बहुत तगड़ा है। उसे हाथ से जो बॉल निकलती है, वो ड्रिफ्ट भी करती है, बाउंस भी करती है और टर्न भी करती है। वह बल्लेबाज को डिफेंस करते हुए धूल चटा सकता है। वह एक बार नहीं बल्कि बार-बार ऐसा कर सकता है। यह बताता है कि सुथार में दमखम है। वह बैटिंग भी करते हैं। इसका मतलब है कि आप ओवरसीज कंडीशन में भी उन्हें जहन में रख सकते हैं। मैं, उन्हें रवींद्र जडेजा के उत्तराधिकारी के रूप में देखा रहा हूं। जडेजा कभी न कभी संन्यास लेंगे और टीम को उनके जैसे किसी खिलाड़ी की जरूरत होगी। अगर मैं उन्हें सिर्फ एक गेंदबाज के तौर पर देखूं तो मुझे लगता है कि वह जडेजा का अपग्रेडेड वर्जन हैं।”
वह वहां से निकले और लॉन्ग फॉर्मेट…’
आकाश का मानना है कि राजस्थान के सुथार आने वाले समय में और निखरेंगे। उन्होंने कहा, ”सुथार ने दो ही टेस्ट मैच खेले हैं। वह दोनों मैच में लगातार बता रहे हैं कि मैं अच्छा हूं। वह श्रीगंगानगर से आते हैं। श्रीगंगानगर क्रिकेट हॉटस्पॉट से बहुत दूर है। वह वहां से निकले और लॉन्ग फॉर्मेट क्रिकेट पर फोकस किया। उन्होंने दलीप ट्रॉफी, इंडिया ए में लगातार विकेट चटकाना। फिर इंडिया के लिए अपने पहले ही मैच में प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच जीता। यह काफी कुछ बताता है।”
मानव सुथार ने यहां किया खास अभ्यास
सुथार ने श्रीलंका में फिर अपनी असाधारण प्रतिभा की झलक दिखाई लेकिन बाएं हाथ के इस स्पिनर की सफलता की नींव टेस्ट सीरीज से पहले बीसीसीआई ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में किए गए खास अभ्यास सत्र के दौरान ही रखी गई थी। सुथार ने सीओई में 10 दिनों तक कूकाबुरा गेंद से अभ्यास किया। खुले मैदान में चलने वाली हवाओं के बीच हुआ यह अभ्यास गॉल की परिस्थितियों से काफी हद तक मेल खाता था। इस दौरान वहां के कोच ने उनकी गेंदबाजी के साथ-साथ क्रीज तक पहुंचने के तरीके पर भी विशेष ध्यान दिया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.