आज यानी 5 मार्च मुबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। शाम 7 बजे इस मुकाबले का आरंभ होगा। इस मैच की विजेता टीम 8 मार्च को न्यूजीलैंड के फाइनल खेलेगी।
इस मुकाबले में भारत के लिए इंग्लैंड से पार पाना आसान नहीं होगा। 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हराया था। तब इंग्लिश टीम 10 विकेट से जीती थी और फिर चैंपियन भी बनी थी। अब आज भारत के पास हिसाब बराबर करने बेहतरीन मौका होगा। हालांकि, कागजों पर इंग्लिश टीम मजबूत लग रही है। ऐसे में ये मुकाबला रोमांचक होने वाला है।
पिच रिपोर्ट
मुंबई वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल होती है लेकिन इस बार भारत और इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच की पिच पर हल्की घास दिख रही है। हालांकि, टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल को एक हाई स्कोरंग मुकाबले की उम्मीद है। इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ एक साल पहले अभिषेक शर्मा ने तरीन शतक जड़ा था। भारत को अपने सलामी बल्लेबाज से ऐसे ही धमाकेदार दर्शन की उम्मीद है।
लाइव स्ट्रीमिंग
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे। वहीं मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक इस मुकाबले को जियो स्टार ऐप पर देख सकते हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू समैसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.