IND vs AFG Test 2 Highlights: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच जारी एकमात्र टेस्ट मैच का दूसरा दिन समाप्त हो चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद अफगानिस्तान ने 113 रन बना लिए हैं, जबकि उसके पांच विकेट गिर चुके हैं। इस मैच में भारत की तरफ से डेब्यू करने वाले मानव सुथार गेंद से जमकर कहर बरपाया। वहीं, खेल खत्म होने तक रहमत शाह 43 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अफगान टीम अब भी पहली पारी में 451 रनों से पीछे है।
भारत ने 564/8 के स्कोर पर पारी घोषित की
इससे पहले दूसरे दिन भारत ने 368/3 के स्कोर से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। शुभमन गिल और पंत ने पारी को आगे बढ़ाते हुए दोनों के बीच 169 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद गिल 126 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद पंत भी 81 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली, जिसके बाद टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित कर दी।
भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट में डेब्यू करने वाले मानव सुथार ने गेंद से पहले ही दिन जमकर कहर बरपाया। उन्होंने 15.5 ओवर में महज 21 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, प्रसिद्ध कृष्णा ने 7 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
न्यू चंडीगढ़ टेस्ट मैच में दूसरे दिन तक भारत का फुल कंट्रोल है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद अफ़गान ने 113 रन पर पांच विकेट खो दिए हैं। अफगान टीम अब भी पहली पारी में 451 रनों से पीछे है। अब अफगानी टीम की सारी उम्मीदें रहमत शाह पर टिकी हुई हैं, जो 43 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.