25 साल के गुरनूर ब्रार पंजाब के रहने वाले हैं। गुरनूर एक दाएं हाथ के गेंदबाज है, जो अपनी बॉलिंग से काफी इम्प्रेस किया है। अपने डॉमेस्टिक करियर में 18 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं, जिसमें 9 लिस्ट ए, तो 9 ही टी20 मुकाबले खेले हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम 52, लिस्ट ए में 12 तो टी20 में 10 विकेट हैं। आईपीएल 2026 में वो गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हैं। गुरनूर ब्रार को टेस्ट और वनडे, दोनों टीमों में शामिल किया गया है।
24 साल के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव दिल्ली से हैं। प्रिंस यादव 2024 में दिल्ली प्रीमियर लीग में चमके थे। उन्होंने उस सीजन ऋषभ पंत की कप्तानी वाली पुरानी दिल्ली 6 का प्रतिनिधित्व किया था और 13 विकेट लिए थे। प्रिंस यादव आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं और अभी तक उन्होंने 12 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। प्रिंस यादव को टेस्ट और वनडे, दोनों टीमों में शामिल किया गया है।
मानव सुथार (Manav Suthar) एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं, जो मुख्य रूप से स्लो लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिन के रूप में खेलते हैं। वे बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। उन्होंने 2021-22 रणजी सीजन में राजस्थान के लिए अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था। रणजी ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने केवल पांच पारियों में 18 विकेट चटकाए। मानव सुथर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं। मानव सुथार को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
हर्ष दुबे बाएं हाथ से बल्लेबाजी और बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने 2024-25 के रणजी ट्रॉफी सीजन में 69 विकेट लेकर और 476 रन बनाकर इतिहास रच दिया था। आईपीएल 2025 में हैदराबाद(SRH) में रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल हुए। डेब्यू सीजन में कम मैचों में ही विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ियों के विकेट लिए। 2026 में रिटेन किए गया। हर्ष दुबे टेस्ट और वनडे, दोनों टीमों में शामिल किया गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.