गौतम गंभीर ने कहा है कि टीम मैनेजमेंट ऋषभ पंत में बदलाव नहीं चाहता लेकिन उन्होंने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खिलाड़ियों को मैच की परिस्थितियों का सम्मान करना जरूरी है। पंत के उपकप्तानी गंवाने के पीछे उन्होंने खराब प्रदर्शन बताया है।
उन्होंने कहा, ”चाहे टेस्ट क्रिकेट हो, वनडे क्रिकेट हो या टी20 क्रिकेट। अंतिम लक्ष्य रन बनाना और विकेट लेना है। आप रन कैसे बनाते हैं, यह आप पर निर्भर करता है। लेकिन स्थिति और खेल को समझना बहुत महत्वपूर्ण है।”
परफॉर्मेंस मायने रखता है
हेड कोच गौतम गंभीर ने शुक्रवार को न्यू चंडीगढ़ में पत्रकारों से कहा, ”भारत के लिए खेलना ही सिर्फ जिम्मेदारी है, बाकी सब कप्तानी, उप-कप्तानी या अन्य कोई पद सिर्फ बाई प्रोडक्ट हैं। जब आप भारत के लिए खेलते हैं तो पहले दिन से इन बातों के बारे में नहीं सोचते। आपका ध्यान सिर्फ भारत के लिए अच्छा करने पर होता है। इसलिए एक पोस्ट से दूसरी पोस्ट पर जाना तो बस साथ में मिलने वाली चीजें हैं। अंत में हर किसी को परफॉर्मेंस के आधार पर ही आंका जाता है, चाहे मैं हूं, सपोर्ट स्टाफ हो या कोई खिलाड़ी। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बढ़कर यही मायने रखता है।”
ऋषभ पंत शनिवार को अपना 50वां टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे। अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले ऋषभ पंत ने 49 टेस्ट मैच खेले हैं और 3476 रन बनाए हैं। उनका औसत 42.91 का है। पंत ने टेस्ट में 8 शतक और 18 अर्धशतक भी जड़े हैं। ऋषभ पंत बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलने उतरेंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.