जब भी भारतीय क्रिकेट के महान कैप्टन की जिक्र होगा, तो महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे पहले लिया जाएगा। आज यानी की 07 जुलाई को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक साधारण परिवार से निकलकर वह दुनिया के सबसे सफल क्रिकेट कैप्टन होने का यह सफर अभूतपूर्व है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एम एस धोनी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
जन्म और परिवार
झारखंड के रांची में 07 जुलाई 1981 को महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ था। अपने स्कूल के दिनों में धोनी फुटबॉल टीम के गोलकीपर थे। लेकिन धोनी की प्रतिभा को पहचानते हुए उनके कोच ने उनको क्रिकेट में विकेटकीपिंग करने की सलाह दी। कोच की इस सलाह से धोनी की जिंदगी बदल गई। धोनी ने भारतीय रेलवे में टिकट कलेक्टर की नौकरी की। लेकिन क्रिकेट के प्रति धोनी के जुनून ने उनको दुनिया के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में शामिल कर दिया।
क्रिकेट करियर
साल 2004 में महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। वह शुरूआत में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पहचाने गए। बाद में वह दुनिया के सबसे भरोसेमंद फिनिशरों में बदल गए। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त कीं। साल 2007 में धोनी ने युवा टीम के साथ मिलकर पहला टी20 विश्व कप जीता और भारतीय क्रिकेट के नए युग की शुरूआत की।
कप्तानी में रचा इतिहास
साल 2011 में 28 साल बाद भारत वनडे विश्व कप का चैंपियन बना। फिर साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। टेस्ट क्रिकेट में धोनी की कप्तानी में भारत 60 मैचों में 27 मैचों जीत मिली। वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय धोनी की कैप्टेनसी में भारत ने 72 मैच खेले और 41 मैचों में जीत हासिल की।
‘कैप्टन कूल’
धोनी की सबसे बड़ी ताकत मैदान पर उनका शांत स्वभाव था। जिस कारण धोनी को ‘कैप्टन कूल’ का खिताब मिला। मैच कितना भी फंसा हो या आखिरी ओवर में कितने ही रन चाहिए हों, लेकिन धोनी के चेहरे पर कभी परेशानी या शिकन नहीं दिखती थी। गेंदबाजों को सही सलाह देना, दबाव के पलों में सही फैसले लेना और खेद को आखिरी गेंद तक ले जाकर जीत दिलाना उनकी आदत थी। शांत रहकर मैच का रुख पलट देना ही धोनी को अन्य कप्तानों से अलग बनाता है।
IPL करियर और सम्मान
IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए माही ने टीम को 5 बार IPL चैंपियन बनाया। चेन्नई के फैंस माही को प्यार से थाला कहते हैं। भारतीय क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए धोनी को ‘पद्मश्री’, ‘पद्म भूणष’ और भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न’ से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं 15 अगस्त 2020 को धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.