मलेरिया से बचाव के उपाय
साफ-सफाई का ध्यान रखें
बता दें कि मलेरिया का मच्छर सिर्फ गंदे पानी से नहीं बल्कि साफ पानी में भी पनपता है। इसलिए घर और आसपास के क्षेत्र का पूरी तरह से ध्यान रखना चाहिए। घर या आसपास किसी तरह का पानी न जमा होने दें। वहीं गमले, कूलर और टायर और बाल्टी आदि में पानी न जमा रहने दें। गर्मियों में अगर आप जानवरों या पक्षियों के लिए पानी रखते हैं। तो हर 2 से 3 मिनट पर जरूर बदलें। नालियों और छत की रेगुलर बेसिस पर सफाई करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Health Tips: तेल बदल-बदलकर इस्तेमाल करने से सेहत पर क्या असर होता है, आइए जानें
मच्छरदानी का इस्तेमाल
मार्केट में कई इलेक्ट्रिक रिपेलेंट या फिर क्रीम लाते हैं, जोकि मच्छर भगाने का दावा करते हैं। लेकिन इनमें केमिकल्स भी होता है, जोकि स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए रात को सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। इससे मच्छर आपको नहीं काटते हैं।
घर को बनाएं मच्छर-प्रूफ
मच्छर घर के अंदर प्रवेश न कर पाए, इसके लिए अपने घर को मच्छर प्रूफ बनाएं। दरवाजों औऱ खिड़कियों पर जाली लगाएं। वहीं शाम के समय घर में मच्छर ज्यादा आते हैं। इसलिए समय से घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दें।
पूरी बाजू के कपड़े
मलेरिया वाले मच्छर से खुद का बचाव करने के लिए हमेशा फुल स्लीव के कपड़े पहनें। शाम को घर से बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह से ढककर रखें। इस तरह से मच्छरों के काटने का खतरा कम होता है।
अपनाएं घरेलू उपाय
अगर आपके घर में भी मच्छर घुस गए हैं, तो कपूर रखकर या फिर नीम के पत्तों का धुआं करके इनको भगाएं। मच्छरों को घर से भगाने के लिए आप कमरे के अंदर तुलसी का पौधा भी रख सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.