मथुरा वृंदावन का खाना लोगों को खूब पसंद आता है। यहां की कचौड़ी, बेड़मी पूरी, समोसे, लस्सी और पेड़े खूब फेमस हैं। लेकिन एक सब्जी भी यहां काफी शौक से खाई जाती है जिसे गड्ड की सब्जी कहा जाता है। शादी, भंडारे या दूसरे फंक्शन में पूरी के साथ गड्ड की सब्जी खाना लोगों को खूब पसंद आता है। इस सब्जी का स्वाद इतना जगब का होता है कि पनीर भी इसके आगे फीका सा लगता है। इसे आप मिक्स वेज भी कह सकते हैं जिसे लुटपुटे स्टाइल में बनाकर तैयार किया जाता है। अगर आप भी पूरी के साथ आलू या पनीर खाकर बोर हो चुके हैं तो एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। आप इसमें बची कुची सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये जानते हैं गड्ड की सब्जी कैसे बनाते हैं।
गड्ड की सब्जी की रेसिपी
पहला स्टेप- इस सब्जी को बनाने के लिए आपको 2-3 आलू, 3-4 टमाटर, 2-3 छोटे बैंगन, 250 ग्राम कद्दू, 1 छोटा फूल गोभी, 1 शिमला मिर्च, 2 मूली, 4 परवल, 1 गाजर, 1 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकडा और 1 गड्डी पालक ले लें। आप इसमें अपनी पसंद की कोई भी दूसरी सब्जी भी डाल सकते हैं।
दूसरा स्टेप- अब इसका तड़का इसमें असली फ्लेवर लेकर आता है। गड्ड की सब्जी को आप पच फोरन से तड़का लगाएं। बाजार में पचफोरन आसानी से मिल जाता है लेकिन नहीं मिले तो आप घर में सिर्फ जीरा, राई, सौंफ, मेथी और अजवाइन को मिलाकर तेल में तड़का लगाएं। सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें खड़े मसाले जैसे लौंग, काली मिर्च, तेज पत्ता और सूखी लाल मिर्च मिला सकते हैं।
तीसरा स्टेप- आप सब्जी को सरसों के तेल में बनाएंगे तो स्वाद अच्छा आएगा। तेल की मात्रा अपने हिसाब से कम ज्यादा रख सकते हैं। जब तक तेल गर्म हो सारी सब्जियों को धोकर मीडियम साइड के टुकड़ों में काट लें। आप सब्जी को कुकर में भी बना सकते हैं। कुकर को गैस पर रखें इसमें हींग, करी पत्ता, पचफोरन, खड़े मसाले छौंक में डाल दें।
चौथा स्टेप- अब तेल में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर भी डाल दें। अदरक के टुकड़े और हरी मिर्च को काटकर भून लें। जब मसाले भुन जाएं तो सारी सब्जियों को डाल दें। अब सब्जियों को चला दें और मसाले के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें। सब्जी में स्वादानुसार नमक डाल दें और 1 कप पानी डालकर कुकर के ढ़क्कन के कवर कर दें।
पांचवां स्टेप- आपको कुकर का ढ़क्कन बंद नहीं करना है और बीच-बीच में सब्जी को चलाते रहें। अब सब्जी को मुलायम होने पर हल्का मैश कर दें और थोड़ी देर बिना कुकर को ढ़के ही पकाएं। सब्जी जब बन जाए तो इसमें गरम मसाला डाल दें और सर्व करते वक्त हरा धनिया काटकर डाल दें। गड्ड की स्वादिष्ट सब्जी बनकर तैयार है। गड्ड की सब्जी को पूरी या पराठे के साथ खा सकते हैं।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.