मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को दिल्ली प्रीमियर लीग में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। नई दिल्ली टाइगर्स और आउटर दिल्ली वारियर्स के बीच दिल्ली प्रीमियर लीग का 8वां मुकाबला दोपहर में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। आउटर दिल्ली वारियर्स ने नई दिल्ली टाइगर्स को सुपर ओवर में हरा दिया।
मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को दिल्ली प्रीमियर लीग में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला है। नई दिल्ली टाइगर्स और आउटर दिल्ली वारियर्स के बीच दिल्ली प्रीमियर लीग का 8वां मुकाबला दोपहर में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। बारिश से प्रभावित यह मैच 15-15 ओवर का हुआ। नई दिल्ली टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आउट दिल्ली वारियर्स की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 15 ओवर में 155 रन ही बना सकी और मैच टाई हो गया। आखिरी गेंद पर नई दिल्ली टाइगर्स के पास रन आउट करके मैच जीतने का अहम मौका था, लेकिन इस मौके को टीम ने गवां दिया और 1 रन पूरा होते ही मुकाबला टाई हो गया। सुपर ओवर में आउटर दिल्ली वारियर्स ने 6 गेंदों में 20 रन बनाए जिसमें 3 छक्के लगे। 21 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नई दिल्ली टाइगर्स सिर्फ 3 गेंदों का सामना करते हुए 6 रन ही बना सकी और दो विकेट गिर गए। सुपर ओवर में दो विकेट का गिरना ऑलआउट माना जाता है।
नई दिल्ली टाइगर्स टीम स्क्वॉड
खिलाड़ी
शिवम गुप्ता (विकेटकीपर ) लक्ष्य थरेजा , वैभव रावल , हिम्मत सिंह (कप्तान) , तनुज पवार , आर्यन शर्मा , ऋतिक शोकीन , मनीष सेहरावत , यशजीत , प्रद्युमन सनन , लक्ष्मण
पार्थ बाली , ऋषभ शर्मा , अतुल्य पांडे , राजकुमार यादव , वरुण वंजानी , राहुल चौधरी ,परिक्षित सिंह भाटी
आउटर दिल्ली वॉरियर्स टीम
खिलाड़ी
याजस शर्मा (विकेटकीपर ) प्रियांश आर्य , अक्षय सैनी , अमन चौधरी , मोनू शुक्ला , हर्ष त्यागी, प्रथम सलूजा , शिवम शर्मा , सिद्धांत शर्मा (कप्तान) , धन्य नकरा , नवदीप सैनी
मोहित पंवार , ध्रुव सिंह , आदित्य शर्मा , सक्षम गहलोत , रुशाल सैनी , ऋषभ ड्राल, शौर्य मलिक , आर्यन राणा
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.