- Hindi News
- Entertainment
- In ‘Raaka’, The Characters Will Become The Film’s Defining Feature; The Film Could Be The Beginning Of A New Universe.
- कॉपी लिंक
इस बार भी फिल्म का टाइटल अल्लू अर्जुन के किरदार के नाम पर रखा गया है।
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने जिस तरह देशभर में रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की, उसके बाद अब उनकी अगली फिल्म ‘राका’ को लेकर भी जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। खास बात यह है कि इस बार भी फिल्म का टाइटल सीधे अल्लू अर्जुन के किरदार के नाम पर रखा गया है।
इंडस्ट्री में इसे एक सोची-समझी रणनीति माना जा रहा है, जहां स्टार की स्क्रीन इमेज को ही फिल्म की सबसे बड़ी ब्रांडिंग बनाया जा रहा है। निर्देशक एटली की इस मेगा बजट फिल्म में दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।
सूत्रों के मुताबिक, ‘पुष्पा’ की सफलता के बाद मेकर्स ने यह समझ लिया कि अल्लू के किरदार सिर्फ कहानी का हिस्सा नहीं रहते, बल्कि खुद एक कल्ट पहचान बन जाते हैं। यही वजह है कि ‘राका’ में भी किरदार के नाम को ही फिल्म का टाइटल बनाया गया है, ताकि दर्शकों के बीच सीधा कनेक्शन तैयार हो सके।
ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि ‘राका’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक नई सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत साबित हो सकती है। वहीं एटली और अल्लू की जोड़ी को दक्षिण और हिंदी में बड़े गेम चेंजर साबित होगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
