इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL में बल्लेबाजों के रिकॉर्डतोड़ स्कोर और गेंदबाजों की बढ़ती मुश्किलों के बीच एक बार फिर इम्पैक्ट प्लेयर नियम चर्चा में आ गया है। BCCI ने IPL फ्रेंचाइजियों से इस नियम पर फीडबैक मांगा है। टीमों को अपनी राय भेजने के लिए सोमवार यानी 31 अगस्त तक का समय दिया गया है।
IPL में 12वें खिलाड़ी के तौर पर इस्तेमाल होने वाले इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर पिछले कुछ समय से क्रिकेट जगत दो धड़ों में बंटा हुआ है। खासकर पिछले सीजन में कई मुकाबलों में बड़े स्कोर देखने को मिले, जिसके बाद गेंदबाजों पर इस नियम के असर को लेकर सवाल उठे। आलोचकों का मानना है कि अतिरिक्त बल्लेबाजी विकल्प मिलने से गेंदबाजों के लिए चुनौती काफी बढ़ गई है।
BCCI ने मांगे कई सुझाव
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने फ्रेंचाइजियों से केवल इम्पैक्ट प्लेयर नियम ही नहीं, बल्कि क्रिकेट संचालन से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर भी सुझाव मांगे हैं। इनमें PMOA से जुड़े मामले, अंपायरिंग, अभ्यास सत्र और खेल की परिस्थितियां शामिल हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा ध्यान इम्पैक्ट प्लेयर पर ही है।
IPL में हर सीजन के बाद फ्रेंचाइजियों से फीडबैक लेना सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर अलग से राय मांगना इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि पिछले साल कप्तानों की बैठक में संकेत मिले थे कि यह नियम कम से कम एक और सीजन तक जारी रहेगा। BCCI के हालिया पत्र में भी उस कप्तान बैठक का उल्लेख किया गया है।
रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और शुभमन गिल जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी इस नियम के खिलाफ खुलकर अपनी राय रख चुके हैं। हालांकि, लीग में इस नियम के समर्थक भी मौजूद हैं। BCCI ने फ्रेंचाइजियों से कहा है कि वे अपनी क्रिकेट ऑपरेशंस टीमों के साथ इन मुद्दों पर चर्चा कर संयुक्त फीडबैक भेजें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी सुझावों के आधार पर अगले सीजन से पहले जरूरी समीक्षा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इम्पैक्ट प्लेयर पर आ सकता है बड़ा अपडेट
पिछले IPL सीजन में मैच डे सुरक्षा भी एक बड़ा मुद्दा बनी थी। PMOA क्षेत्र में अनधिकृत लोगों के पहुंचने की घटनाओं के बाद BCCI को खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और टीम मालिकों के लिए बीच सीजन में नए दिशा-निर्देश जारी करने पड़े थे।अब सबकी नजर फ्रेंचाइजियों के जवाब पर होगी। बड़ा सवाल यही है कि क्या इम्पैक्ट प्लेयर नियम अगले IPL सीजन में भी जारी रहेगा या फिर BCCI इसमें बदलाव करने का फैसला करेगा।
यह भी पढ़ें:
एशिया कप में कब खेलेगी टीम इंडिया अगला मैच, अंक तालिका का ये है हाल
वैभव सूर्यवंशी ने ध्वस्त कर दिया 57 साल पुराना कीर्तिमान, धमाकेदार बल्लेबाजी से रचा इतिहास
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.