IIT Campus Placement: आईआईटी भुवनेश्वर की प्लेसमेंट रिपोर्ट 2026 में बड़ा फेरबदल देखा गया है। 91.1% प्लेसमेंट के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ने कंप्यूटर साइंस 86.9% को पीछे छोड़ दिया। हाईएस्ट पैकेज 74.3 लाख रहा।
बीटेक प्लेसमेंट: 74.3 लाख रुपये का हाईएस्ट पैकेज
आईआईटी भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बीटेक प्लेसमेंट आंकड़ों के मुताबिक, इस सत्र में बीटेक (UG) के 331 छात्रों ने प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।
प्लेसमेंट में शामिल छात्र: 313 अभ्यर्थी प्रोसेस में शामिल हुए।
प्लेसमेंट पाने वाले छात्र: कुल 267 छात्रों को नौकरी के ऑफर मिले।
कुल प्लेसमेंट प्रतिशत: संस्थान का कुल बीटेक प्लेसमेंट दर 85.30% दर्ज किया गया।
हाईएस्ट डोमेस्टिक पैकेज: इस साल इंस्टीट्यूट में अब तक का सबसे ज्यादा घरेलू CTC 74.3 लाख रुपये सालाना दर्ज किया गया है।
ब्रांच-वाइज प्लेसमेंट: किसने कितना बाजी मारी?
ब्रांच-वाइज आंकड़ों पर नजर डालें तो इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है।
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: इस ब्रांच में 68 में से 62 छात्रों को नौकरियां मिलीं, जिससे इसका प्लेसमेंट रेट 91.1% रहा। यहां का हाईएस्ट पैकेज 74.3 लाख रुपये सालाना रहा।
मेटाॉर्जिकल और मैटेरियल्स इंजीनियरिंग: इस ब्रांच ने दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 89.4% प्लेसमेंट हासिल किया। 19 में से 17 छात्र को प्लेसमेंट मिला। हाईएस्ट पैकेज 23.5 लाख रुपये रहा।
मेकेनिकल इंजीनियरिंग: 61 में से 54 छात्रों के चयन के साथ इस ब्रांच का प्लेसमेंट प्रतिशत 88.5% रहा। अधिकतम पैकेज 56 लाख रुपये दर्ज हुआ।
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE): सीएससी ब्रांच 86.9% प्लेसमेंट के साथ चौथे स्थान पर रही, जहां 69 में से 60 छात्रों को प्लेसमेंट मिला। हालांकि, 74.3 लाख रुपये का सर्वोच्च पैकेज सीएससी ब्रांच में भी मिला है।
सिविल इंजीनियरिंग: इस ब्रांच में 45 में से 35 छात्रों का चयन हुआ (77.7% प्लेसमेंट) और अधिकतम पैकेज 29.7 लाख रुपये रहा।
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (ECE): ईसीई ब्रांच में 51 में से 39 छात्रों को नौकरी मिली (76.4% प्लेसमेंट) और हाईएस्ट पैकेज 56 लाख रुपये सालाना रहा।
टॉप कंपनियां और इंटर्नशिप
कैंपस प्लेसमेंट में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, फ्लिपकार्ट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और एलएंडटी जैसी प्रमुख मल्टी नेशनल कंपनियों (MNCs) के साथ-साथ बीईएल (BEL), बीपीसीएल (BPCL) और एचपीसीएल (HPCL) जैसी कई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSUs) ने हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त, बीटेक के प्री-फाइनल ईयर के छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में पेड इंटर्नशिप के ऑफर भी मिले हैं।
यह रिपोर्ट इंजीनियरिंग एस्पिरेंट्स के लिए खबर है कि केवल कंप्यूटर साइंस ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिकल और कोर कोर ब्रांचेस में भी करियर के बेहतरीन और आकर्षक अवसर उपलब्ध हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.