नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों और ग्रेजुएट्स के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, IGNOU का कैंपस प्लेसमेंट सेल एक खास भर्ती अभियान आयोजित कर रहा है। इसके जरिए नई दिल्ली के वसंत कुंज स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में नर्सिंग से जुड़े पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा
कौन कर सकता है आवेदन?
बता दें कि यह भर्ती अभियान सिर्फ IGNOU के वर्तमान छात्रों और पूर्व छात्रों (Alumni) के लिए है। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इनमें से कोई योग्यता होनी चाहिए:
जेएनएम (General Nursing and Midwifery)
पुरुष उम्मीदवारों के लिए अल्टरनेटिव नर्सिंग कोर्स
बीएससी नर्सिंग
IGNOU ने महिला उम्मीदवारों को भी इस भर्ती अभियान में आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया है।
कैसे होगा रजिस्ट्रेशन?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IGNOU की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स पर जारी प्लेसमेंट ड्राइव के पोस्टर को देख सकते हैं। पोस्टर में दिए गए QR कोड को स्कैन करके रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी/स्टाइपेंड?
यह नियुक्ति एक साल के अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के तहत होगी। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 21562 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। अगर उम्मीदवार हॉस्टल की सुविधा लेते हैं तो हॉस्टल शुल्क की कटौती के बाद उन्हें ₹18762 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।
इसके अलावा उम्मीदवारों को आधुनिक हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर में काम करने का अनुभव मिलेगा। उन्हें सीखने और नई स्किल विकसित करने के अवसर भी मिलेंगे। साथ ही, काम के दौरान सहयोगी और विकास पर केंद्रित माहौल मिलने की उम्मीद है, जिससे नर्सिंग के क्षेत्र में आगे करियर बनाने में मदद मिल सकती है।
क्या करना होगा?
चयनित उम्मीदवारों की मुख्य जिम्मेदारी मरीजों की देखभाल करना होगी। उन्हें निर्धारित वार्ड या क्षेत्र में मरीजों की सेहत और उनकी जरूरतों का ध्यान रखना होगा। इसके अलावा मरीजों की स्वच्छता बनाए रखना, संक्रमण नियंत्रण के नियमों का पालन करना, जरूरी दवाइयों और मेडिकल सामान की उपलब्धता सुनिश्चित करना और उपकरणों की उचित देखभाल करना भी उनकी जिम्मेदारी होगी।
उम्मीदवारों को मरीजों की देखभाल से जुड़ी जानकारी सही तरीके से दर्ज करनी होगी। डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टाफ के साथ प्रभावी संवाद बनाए रखना होगा। डॉक्टर के निर्देश और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार नर्सिंग प्रक्रियाएं पूरी करने और दवाइयां सुरक्षित तरीके से देने का काम भी करना होगा।
किन स्किल्स की जरूरत?
उम्मीदवारों को नर्सिंग सिस्टम और प्रक्रियाओं की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। साथ ही उन्हें नर्सिंग मानकों और प्रोटोकॉल की समझ होनी चाहिए। मेडिकल प्रक्रियाओं, इलाज से जुड़ी प्रक्रिया और डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन को समझने की क्षमता भी जरूरी है।
कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
रजिस्ट्रेशन और चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को ये दस्तावेज तैयार रखने चाहिए:
अपडेटेड रेज्यूमे/सीवी
IGNOU आईकार्ड
GNM या B.Sc. Nursing का प्रमाणपत्र
सरकारी ID प्रूफ, जैसे आधार, पैन या वोटर आईटी
पासपोर्ट साइज फोटो
Fortis Hospital में मिलेगा अनुभव
IGNOU के अनुसार, Fortis भारत के प्रमुख हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स में से एक है, जो क्लिनिकल एक्सीलेंस और मरीजों को प्राथमिकता देने के लिए जाना जाता है। यहां अलग-अलग मेडिकल स्पेशलिटी में इलाज की सुविधाएं उपलब्ध हैं। संस्थान मरीजों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ नई तकनीक और बेहतर इलाज के तरीकों को बढ़ावा देने पर भी ध्यान देता है। इस प्लेसमेंट ड्राइव के जरिए नर्सिंग ग्रेजुएट्स को सिर्फ अप्रेंटिसशिप और स्टाइपेंड ही नहीं, बल्कि एक बड़े हेल्थकेयर संस्थान में व्यावहारिक अनुभव हासिल करने और अपने करियर को आगे बढ़ाने का मौका भी मिल सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.