रसोई में रखे मसालों और सामान के डिब्बे अक्सर तेल, भाप और मसालों की परत जमने के कारण चिपचिपे हो जाते हैं। इन्हें रोज साबुन से धोने के बाद भी कई बार यह जिद्दी चिपचिपाहट पूरी तरह से नहीं निकलती। ऐसे में लोगों को ये समझ ही नहीं आता कि कैसे किचन के डिब्बे को साफ कर सकते हैं। अगर आपके किचन के डिब्बे भी ऐसे ही गंदे हो गए हैं, तो बिना किसी खास मेहनत और महंगे क्लीनर के आप घर में मौजूद कुछ आसान चीजों से इन्हें मिनटों में नए जैसा चमका सकते हैं। यहां जान लें इसे साफ करने के आसान घरेलू उपाय।
1. बेकिंग सोडा और डिशवॉश लिक्विड
जिद्दी ग्रीस और चिपचिपाहट हटाने के लिए बेकिंग सोडा सबसे कारगर उपाय माना जाता है। इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को डिब्बे के चिपचिपे हिस्से पर लगाकर 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद स्क्रबर से हल्के हाथों से रगड़ें और गुनगुने पानी से धो लें।
2. सफेद सिरका और गर्म पानी
सिरके में मौजूद एसिड तेल की चिकनाई को तुरंत काटने का काम करता है। ऐसे में एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें आधा कप सफेद सिरका मिलाएं। इस घोल में एक सूती कपड़ा या स्पंज डुबोएं और चिपचिपे डिब्बे को अच्छी तरह पोंछें। अगर डिब्बा बहुत ज्यादा गंदा है, तो उसे 10 मिनट के लिए इस घोल में डुबोकर भी रख सकते हैं।
3. नींबू और नमक का स्क्रबर
नींबू की साइट्रिक एसिड और नमक का खुरदुरापन मिलकर चिकनाई को उखाड़ फेंकते हैं। इसके लिए एक नींबू को आधा काटें और उसके कटे हुए हिस्से पर थोड़ा सा मोटा नमक छिड़कें। इसे सीधे डिब्बे की सतह पर रगड़ें। नमक जमी हुई गंदगी को छुड़ाएगा और नींबू चिकनाई खत्म करने के साथ-साथ डिब्बे से आने वाली दुर्गंध को भी दूर करेगा। इसके बाद नॉर्मल पानी से धो लें।
4. सिरका और बेकिंग सोडा का कॉम्बिनेशन
अगर चिपचिपाहट बहुत ज्यादा पुरानी और जिद्दी हो चुकी है, तो यह उपाय अपनाएं। इसके लिए डिब्बे पर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़कें और ऊपर से सिरका स्प्रे करें। दोनों के मिलते ही झाग बनने लगेगा। 5 मिनट बाद स्क्रबर से साफ करके गर्म पानी से धो लें। डिब्बा पूरी तरह से चमक उठेगा।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.