घर पर रहकर सही अंग्रेजी बोलना सीखना एक ऐसा सपना है जिसे सही किताबों की मदद से बहुत आसानी से पूरा किया जा सकता है। अक्सर लोग व्याकरण के नियमों में उलझकर बोलना शुरू ही नहीं कर पाते। अगर आपकी अंग्रेजी भी थोड़ी टूटी-फूटी है और आप उसे सुधारना चाहते हैं, तो यहां ऐसी 5 बेहतरीन किताबों के बारे में बताया जा रहा है जो आपकी वोकैबुलरी, ग्रामर और बोलने क्षमता को तेजी से बढ़ाएंगी। चलिए जानते हैं।
1. Word Power Made Easy (Author: Norman Lewis)
यह इंग्लिश सीखने वालों के लिए किसी ‘वरदान’ से कम नहीं है। अगर आपकी शब्दावली कमजोर है, तो यह किताब सबसे पहले आपकी बिक शेल्फ में होनी चाहिए। यह किताब आपको रटने के बजाय मूल शब्दों के जरिए नए शब्द बनाना सिखाती है। एक बार जब आप शब्द का मूल अर्थ समझ जाते हैं, तो उससे जुड़े दर्जनों शब्दों का मतलब खुद-ब-खुद समझ आने लगता है। इसमें दी गई छोटी-छोटी एक्सरसाइज आपकी प्रोग्रेस को ट्रैक करती हैं।
2. English Grammar in Use (Author: Raymond Murphy)
व्याकरण के नियम अक्सर बोरिंग लगते हैं, लेकिन रेमंड मर्फी की यह किताब इस धारणा को पूरी तरह बदल देती है। यह शुरुआती और मध्यम स्तर के शिक्षार्थियों के लिए दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली किताब है। इसमें लेफ्ट पेज पर आसान भाषा में नियम समझाए गए हैं और राइट पेज पर अभ्यास के लिए प्रश्न दिए गए हैं। यह आपको यह सिखाती है कि आम बोलचाल में ग्रामर का सही उपयोग कैसे करें, जिससे आपकी ‘टूटी-फूटी’ अंग्रेजी में तुरंत सुधार आता है।
3. Spoken English for Daily Use (Author: Shikha Gupta)
अगर आप सीधे प्रैक्टिकल इंग्लिश सीखना चाहते हैं, तो यह किताब आपके लिए सबसे बेस्ट है। इसमें रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले वाक्यों, परिस्थितियों के हिसाब से डायलॉग्स दिए गए हैं। इसे पढ़कर आप तुरंत छोटे-छोटे वाक्य बोलना शुरू कर सकते हैं, जिससे आपका झिझक और डर खत्म होता है।
4. The Quick and Easy Way to Effective Speaking (Author: Dale Carnegie)
अंग्रेजी न बोल पाने का एक बड़ा कारण नॉलेज की कमी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की कमी होता है। डेल कार्नेगी की यह फेमस किताब इसी डर को दूर करती है। यह किताब केवल भाषा नहीं सिखाती, बल्कि यह सिखाती है कि बिना डरे, बिना हिचकिचाए अपनी बात को कैसे रखा जाए। जब आप सार्वजनिक रूप से या दूसरों के सामने बोलना सीखते हैं, तो आपकी फ्लुएंसी अपने आप बेहतर होने लगती है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.