गर्मियों के मौसम में सेहत और ताजगी के लिए नारियल पानी बेस्ट चॉइस है। लेकिन अक्सर लोग असमंजस में रहते हैं कि किस नारियल में पानी ज्यादा होगा। इस लेख में बिना काटे मीठा और भरपूर पानी वाला नारियल चुनने की 6 आसान ट्रिक्स बताई गई है। आइए जानते हैं।
Image: Freepik
कई बार बड़े दिखने वाले नारियल अंदर से सूखे निकलते हैं। इसलिए हमेशा आकार पर जाने के बजाय दो समान साइज के नारियल हाथों में उठाएं। जो नारियल साइज के मुकाबले ज्यादा भारी महसूस हो, उसे ही चुनें।
Image: Freepik
अगर आप हरा नारियल खरीद रहे हैं, तो ध्यान दें कि उसका रंग हल्का या चमकदार हरा होना चाहिए। अगर नारियल पर बहुत ज्यादा पीले या भूरे धब्बे दिख रहे हैं, तो समझ जाएं कि वह पक चुका है।
Image: Freepik
जो नारियल पूरी तरह से गोल होते हैं, उनमें पानी के मुकाबले मलाई बनने की संभावना अधिक होती है। भरपूर पानी के लिए हमेशा थोड़े लंबे या अंडाकार नारियल का चुनाव करें।
Image: Freepik
यदि आप पूजा या चटनी वाला भूरा नारियल ले रहे हैं और उसमें पानी चाहिए, तो उसकी ऊपर की तीन ‘आंखों’ को देखें। अगर ये हिस्से सूखे और कड़े हैं, तो नारियल अंदर से अच्छा है।
Image: Freepik
हरे नारियल को नीचे की तरफ से अंगूठे से थोड़ा दबाकर देखें। अगर वह हिस्सा बहुत ज्यादा स्पंजी या दबा हुआ महसूस हो, तो इसका मतलब है कि नारियल पुराना हो चुका है और उसका पानी सूख रहा है।
Image: Freepik
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.