वहीं, विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर,2026 है। जो लोग तय तिथि के बाद आवेदन करेंगे, तो उन्हें लेट के तौर पर 250 रुपये देने पड़ेंगे।
परीक्षा कब होगी?
आपको बताते चलें कि, परीक्षा का आयोजन अलग-अलग एग्जाम सेंटर में 21 से 28 दिसंबर, 2026 के बीच होगा। परीक्षा की पहली शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद परीक्षा में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले ही एडमिट कार्ड जारी होंगे।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
– सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट smash.icsi.edu पर जाकर विजिट करें।
– वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
– अब मांगी गई सभी जरुरी डिटेल को ध्यान में रखकर दर्ज कर लें।
– फिर फॉर्म भरने के बाद मांगे गए सभी जरुरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
– अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
– जब फॉर्म भर जाए, तो आखिर में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
सीएस एग्जीक्यूटिव फीस
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को एक मॉड्यूल के लिए 1500 रुपये और दोनों मॉड्यूल के लिए 3,000 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.