रिजल्ट के अनुसार, 7885 अभ्यर्थियों ने इंटरमीडिएट कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया है, जबकि 4,220 अभ्यर्थियों ने फाइनल कोर्स पास कर लिया है। इसके अलावा, ICMAI ने संशोधित सिलेबस 2022 के तहत आयोजित दोनों परीक्षाओं में टॉप-3 रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों के नाम भी जारी किए हैं।
कितने छात्र हुए पास
रिजल्ट के अनुसार, 7885 अभ्यर्थियों ने इंटरमीडिएट कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया है, जबकि 4,220 अभ्यर्थियों ने फाइनल कोर्स पास कर लिया है। इसके अलावा, ICMAI ने संशोधित सिलेबस 2022 के तहत आयोजित दोनों परीक्षाओं में टॉप-3 रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों के नाम भी जारी किए हैं।
CMAI इंटरमीडिएट परीक्षा के ग्रुप-I में कुल 28,471 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 6,813 अभ्यर्थी सफल रहे, जिससे पास प्रतिशत 23.93% दर्ज किया गया। वहीं, ग्रुप-II की परीक्षा में 17,488 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 5,358 उम्मीदवार पास हुए। इस ग्रुप का पास प्रतिशत 30.64% रहा। इसके अलावा, 10,897 अभ्यर्थियों ने ग्रुप-I और ग्रुप-II दोनों परीक्षाएं एक साथ दी थीं। इनमें से 1,397 उम्मीदवार केवल एक ग्रुप पास कर सके, जिसका पास प्रतिशत 12.82% रहा। जबकि 2,144 अभ्यर्थियों ने दोनों ग्रुप सफलतापूर्वक पास किए, जिससे पास प्रतिशत 19.68% दर्ज किया गया। इन परिणामों के बाद कुल 7,885 अभ्यर्थियों ने ICMAI का इंटरमीडिएट कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
फाइनल परीक्षा के नतीजे और सफल अभ्यर्थियों का विवरण
ICMAI फाइनल परीक्षा के ग्रुप-III में कुल 10,474 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 3,165 उम्मीदवार सफल रहे। इस ग्रुप का पास प्रतिशत 30.22% दर्ज किया गया। वहीं, ग्रुप-IV में 5,393 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 2,384 उम्मीदवार पास हुए। इस ग्रुप का पास प्रतिशत 44.21% रहा। इसके अलावा, 4,337 अभ्यर्थियों ने ग्रुप-III और ग्रुप-IV दोनों परीक्षाएं एक साथ दी थीं। इनमें से 702 उम्मीदवार केवल एक ग्रुप पास कर सके, जिसका पास प्रतिशत 16.19% रहा। जबकि 1,430 अभ्यर्थियों ने दोनों ग्रुप सफलतापूर्वक पास किए, जिससे पास प्रतिशत 32.97% दर्ज किया गया। इन परिणामों के बाद कुल 4,220 अभ्यर्थियों ने ICMAI का फाइनल कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
इंटरमीडिएट और फाइनल के टॉपर्स घोषित
ICMAI ने इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा की प्रोविजनल रैंक लिस्ट भी जारी कर दी है। इंटरमीडिएट परीक्षा में सूरत के रौनक जैन ने पहली रैंक हासिल की। विशाखापत्तनम के मोहित दास दूसरे और हैदराबाद के कांतला प्रशांत रेड्डी तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, फाइनल परीक्षा में गुंटूर के मोक्षित वंशी कृष्णा मट्टुपल्ली ने पहली रैंक हासिल की। नवी मुंबई के राहुल कैलाश भोईर दूसरे और गुंटूर के वन्नेमरेड्डी हेमंत तीसरे स्थान पर रहे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.