टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने टी20 की ताजा रैंकिंग जारी की है। इसमें संजू सैमसन ने बड़ी छलांग लगाई है जबकि ईशान किशन को भी फायदा हुआ है। हालांकि, टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को रैंकिंग में नुकसान हुआ है।
टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले संजू सैमसन 18 पायदान ऊपर खिसख रैंकिंग में 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं। संजू की रेटिंग 637 की है। वहीं संजू टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 80.25 की औसत और 199.38 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 3 फिफ्टी भी निकली।
इसके साथ ही ईशान किशन दो पायदान ऊपर आ गए हैं। उनकी रेटिंग 871 की हो गई है। ईशान टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 9 मैचों की 9 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 35.22 की औसत और 193.29 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल रहे। वहीं भारतीय ओपनर अभिषेख शर्मा अब भी टॉप पर काबिज हैं।
हालांकि, टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को नुकसान हुआ है। वह अब 9वें पायदान पर खिसक गए हैं। उनकी रेटिंग 722 की है। टी20 वर्ल्ड कप में सूर्या ने9 मैचों की 9 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 30.25 की औसत और 136.72 के स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए। इस दौरान वह महज एक ही अर्धशतक बना पाए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.