- कॉपी लिंक
2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने अहमदाबाद में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था।
भारत और पाकिस्तान 2027 वनडे वर्ल्ड कप में 10 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं। टूर्नामेंट के दौरान दोनों के बीच 3 बार मुकाबला हो सकता है।
ICC ने गुरुवार को वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया। टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में पहली बार 14 टीमें हिस्सा लेंगी और 57 मैच खेले जाएंगे। मुकाबले 12 वेन्यू पर होंगे। मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे।
ग्रुप-A में भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया
ग्रुप-A में भारत और पाकिस्तान को एक साथ रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और मेजबान जिम्बाब्वे भी इसी ग्रुप में हैं। ग्रुप-B में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं। दोनों ग्रुप्स में एक-एक टीमें क्वालिफायर मुकाबलों से आएगी।

भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से
भारत पहला मैच 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केप टाउन में खेलेगा। टीम को 2023 वनडे वर्ल्ड फाइनल में कंगारुओं ने ही हराया था। इसके बाद टीम 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से जोहान्सबर्ग में खेलेगी।
भारत-पाकिस्तान 3 बार भिड़ सकते हैं
नए फॉर्मेट से भारत और पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में 3 बार आमने-सामने हो सकते हैं।
- पहला मुकाबला-ग्रुप स्टेजभारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं। दोनों के बीच पहला मुकाबला तय हो गया है।
- दूसरा मुकाबला- सुपर-7सुपर-7 में सभी टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी। भारत और पाकिस्तान दोनों इस स्टेज में पहुंचते हैं, तो दोनों के बीच दूसरी बार मुकाबला होगा।
- तीसरा मुकाबला- सेमीफाइनल या फाइनलसुपर-7 की टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। अगर भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल या फाइनल में आमने-सामने आते हैं, तो दोनों की तीसरी भिड़ंत होगी।
पूरा शेड्यूल देखिए…


वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से कभी नहीं हारा भारत
मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 23 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें भारत 19 बार जीता है, जबकि पाकिस्तान को 4 मैचों में सफलता मिली है। वनडे वर्ल्ड कप में 8 बार दोनों टीमों की भिड़ंत हुई है। हर बार भारत ने पाकिस्तान को हराया है।

नया फॉर्मेट, सुपर सीरीज से शुरुआत होगी
- ICC ने 2027 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट भी बदल दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत सुपर सीरीज से होगी। इसमें 14 क्वालिफाइड टीमों में रैंकिंग के आधार पर 12वें, 13वें और 14वें स्थान पर रहने वाली तीन टीमें राउंड-रॉबिन खेलेंगी। इन तीनों में टॉप पर रहने वाली टीम अगले चरण में पहुंचेगी।
- इसके बाद 12 टीमें दो ग्रुप में बांटी जाएंगी। दोनों ग्रुप में 6-6 टीमें होंगी और हर टीम अपने ग्रुप की बाकी पांच टीमों से खेलेगी। इस चरण में 30 मैच होंगे। हर ग्रुप की टॉप-3 टीमों के अलावा दोनों ग्रुप की चौथे स्थान वाली टीमों में बेहतर रिकॉर्ड रखने वाली टीम भी अगले स्टेज में पहुंचेगी।
- इस तरह कुल 7 टीमें सुपर-7 में पहुंचेंगी। Super 7 में सातों टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी। इस चरण में 21 मैच होंगे। पॉइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
- सुपर-7 में नंबर-1 पर रहने वाली टीम का सामना चौथे नंबर की टीम से होगा, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान वाली टीमें दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। दोनों सेमीफाइनल के विजेता फाइनल खेलेंगे।

12 वेन्यू पर मुकाबले
ICC ने वर्ल्ड कप के लिए 12 वेन्यू तय किए हैं। इनमें 8 साउथ अफ्रीका, 3 जिम्बाब्वे और 1 नामीबिया में है। नामीबिया पहली बार पुरुषों के सीनियर वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी करेगा। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे इससे पहले 2003 में भी वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुके हैं। 2027 का आयोजन अफ्रीका में 24 साल बाद पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप की वापसी भी होगा।

—————– क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… भारत-पाकिस्तान में होगा एशियन गेम्स फाइनल टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रन से हराया; ईशान की फिफ्टी, वैभव ने 38 रन बनाए

भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली है। अब शनिवार को गोल्ड के लिए भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। यह पहला मौका है जब ये दोनों टीमें एशियन गेम्स में क्रिकेट मुकाबले में आमने-सामने होंगी। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
