इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अमेरिका के क्रिकेटर बोडुगुम अखिलेश रेड्डी को एंटी-करप्शन के तीन अलग-अलग नियमों को तोड़ने का दोषी पाया है। इस वजह से ICC की एंटी करप्शन यूनिट ने उन पर 8 साल का बैन लगा दिया है। इस बैन के तहत वे अब किसी भी तरह के क्रिकेट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। यह बैन 21 नवंबर 2025 से लागू माना जाएगा, क्योंकि इसी तारीख को उन्हें पहली बार अस्थायी रूप से सस्पेंड किया गया था।
किन नियमों को तोड़ने की वजह से अखिलेश रेड्डी को किया गया है बैन?
आईसीसी (ICC) की एंटी-करप्शन यूनिट टीम ने अमेरिकी क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी को तीन बड़े नियमों को तोड़ने का दोषी पाया है।
- आर्टिकल 2.1.1: मैच फिक्स करने की कोशिश: उन्होंने अबू धाबी T10 (2025) टूर्नामेंट में मैचों का नतीजा या खेल को गलत तरीके से बदलने या फिक्स करने की कोशिश की।
- आर्टिकल 2.1.4: दूसरे खिलाड़ी को फिक्सिंग के लिए भड़काना: क्रिकेटर ने किसी दूसरे खिलाड़ी को भी मैच फिक्सिंग में शामिल होने के लिए उकसाया, बहकाया और उसकी मदद की।
- आर्टिकल 2.4.7: जांच में बाधा डालना: अखिलेश पर अपने मोबाइल फोन से जरूरी मैसेज और डेटा डिलीट करके जांच अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश करने का आरोप है।
2025 में अबू धाबी T10 टूर्नामेंट में हुई थी ये घटना
यह पूरा मामला UAE में 2025 में हुए अबू धाबी T10 टूर्नामेंट से जुड़ा है। इस टूर्नामेंट में भ्रष्टाचार रोकने की जिम्मेदारी अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने ICC को सौंपी थी। जांच के दौरान ICC एंटी-करप्शन यूनिट ने पाया कि अमेरिकी क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी ने मैचों में फिक्सिंग करने की कोशिश की थी। इसके अलावा, उन्होंने एक अन्य खिलाड़ी को भी फिक्सिंग के लिए उकसाया और जांच से बचने के लिए अपने मोबाइल से जरूरी सबूत और मैसेज डिलीट कर दिए। इन्हीं गंभीर आरोपों के सही साबित होने पर उन पर आठ साल का बैन लगाया गया है।
अखिलेश रेड्डी ने साल 2025 में खेले थे 4 T20I मैच
अखिलेश रेड्डी की बात करें तो उन्होंने अप्रैल 2025 में अमेरिका (USA) के लिए कुल चार टी-20 T20I मैच खेले थे। इस साल भ्रष्टाचार-विरोधी नियम तोड़ने के मामले में फंसने वाले वह अमेरिका के दूसरे इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं। उनसे पहले अमेरिका के ही बल्लेबाज एरॉन जोन्स को 2023-24 के सीजन में बारबाडोस के ‘बिम10’ टूर्नामेंट के दौरान आईसीसी (ICC) के पांच नियम तोड़ने के लिए सस्पेंड किया गया था और उन पर बैन लगाया गया था।
यह भी पढ़ें
पाकिस्तान की दूसरे टेस्ट में भी हालत खराब, वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने फिर खड़ी की मुसीबत
साई सुदर्शन बनाम देवदत्त पडिक्कल, अब तक टेस्ट में कैसा रहा है इन दोनों का प्रदर्शन
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.