इस भर्ती के जरिए ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर स्केल-I, ऑफिसर स्केल-II और ऑफिसर स्केल-III के कुल 13,441 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 से 21 सितंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
13,441 पदों पर होगी भर्ती
IBPS RRB Recruitment 2026 के तहत अलग-अलग पदों के लिए रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। चलिए जानते हैं कि किस पद पर कितनी वैकेंसी-
पद का नाम- पदों की संख्या
ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज)- 7993
ऑफिसर स्केल-I- 4256
ऑफिसर स्केल-II (जनरल बैंकिंग)- 666
ऑफिसर स्केल-II (आईटी)- 79
ऑफिसर स्केल-II (सीए) 99
ऑफिसर स्केल-II (लॉ)-48
ऑफिसर स्केल-II (ट्रेजरी मैनेजर)-18
ऑफिसर स्केल-II (मार्केटिंग ऑफिसर)- 16
ऑफिसर स्केल-II (एग्रीकल्चर ऑफिसर)-48
ऑफिसर स्केल-III- 220
किस पद के लिए कितनी उम्र जरूरी?
IBPS RRB भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित पद के लिए निर्धारित आयु सीमा पूरी करनी होगी। ऑफिस असिस्टेंट (Group B) के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं ऑफिसर स्केल-I के लिए आयु 18 वर्ष से अधिक और 30 वर्ष से कम, ऑफिसर स्केल-II के लिए 21 वर्ष से अधिक और 32 वर्ष से कम, जबकि ऑफिसर स्केल-III के लिए 21 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम होनी चाहिए।
कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
आवेदन शुल्क की बात करें तो SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को 175 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये निर्धारित है। शुल्क का भुगतान आवेदन प्रक्रिया के दौरान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
आईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
शॉर्ट नोटिफिकेशन- 31 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू- 1 सितंबर 2026
आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 21 सितंबर 2026
IBPS RRB Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए IBPS RRB भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं-
1. सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
2. होमपेज पर CRP RRBs XV Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
3. अपने पद के अनुसार ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर स्केल-I, ऑफिसर स्केल-II या ऑफिसर स्केल-III का आवेदन लिंक चुनें।
4.अब न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और मांगी गई बेसिक जानकारी दर्ज करें।
5. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सुरक्षित रख लें।
6. अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
7. निर्धारित फॉर्मेट और साइज में फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
8. आवेदन फॉर्म का प्रीव्यू देखकर सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें।
9. निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
10. आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.