- आईबीपीएस क्लर्क आवेदन की लास्ट डेट 28 अगस्त 2026 तक बढ़ी.
- कुल 11,403 क्लर्क पदों पर उम्मीदवार अब आवेदन कर सकते हैं.
- प्रीलिम्स अक्टूबर, मेन्स दिसंबर 2026 में, भर्ती में इंटरव्यू नहीं.
बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आवेदन का एक और मौका सामने आया है. अगर आप आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 (IBPS Clerk 2026) में आवेदन करने से चूक गए थे, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क यानी कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. पहले आवेदन करने की लास्ट तारीख 21 अगस्त 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 28 अगस्त 2026 कर दिया गया है. उम्मीदवार 28 अगस्त की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के जरिए देश के अलग-अलग सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 11403 क्लर्क यानी Customer Service Associate पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. यह भर्ती CRP CSA XVI के तहत की जा रही है. इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक समेत अन्य सरकारी बैंक शामिल हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें, जिससे लास्ट समय में वेबसाइट पर ट्रैफिक या तकनीकी परेशानी होने पर दिक्कत न हो.
कौन कर सकता है आवेदन?
IBPS Clerk 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना जरूरी है. फाइनल ईयर के विद्यार्थी भी तय शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार को कंप्यूटर की सामान्य जानकारी होनी चाहिए और जिस राज्य के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा की जानकारी भी जरूरी है. उम्मीदवार की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी. ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी.
कितनी है आवेदन फीस?
आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 850 शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 है. फीस का भुगतान ऑनलाइन करना होगा. आवेदन शुल्क जमा किए बिना फॉर्म पूरा नहीं माना जाएगा.
कब होगी IBPS Clerk परीक्षा?
IBPS Clerk 2026 का प्रीलिम्स एग्जाम 10 और 11 अक्टूबर 2026 को होने की जानकारी दी गई है. प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा. मेन्स परीक्षा 27 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. फाइनल मेरिट लिस्ट मेन्स परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी. इसके बाद लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट भी प्रक्रिया का हिस्सा होगा. इस भर्ती में इंटरव्यू नहीं होगा.
यह भी पढ़ें – NTA की बड़ी कार्रवाई- जयपुर केंद्र पर अव्यवस्था के बाद एजेंसी Eduquity को किया सस्पेंड
कितनी मिलेगी सैलरी?
क्लर्क पद पर चयन और नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 24,050 से 64,480 तक वेतनमान मिलेगा. इसके अलावा नियमों के अनुसार अलग-अलग वेतन भत्ते और दूसरी सुविधाएं भी मिलेंगी.
ऐसे भरें आवेदन फॉर्म
1. ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले ibps.in पर जाएं और CRP Clerks/Customer Service Associate Recruitment लिंक खोलें.
2. इसके बाद New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें. लॉगिन डिटेल मिलने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें.
3. उम्मीदवार को फोटो, सिग्नेचर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा पत्र भी अपलोड करना होगा. आखिर में अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें.
4. इस तरह जिन उम्मीदवारों ने पहले 21 अगस्त तक आवेदन नहीं किया था, उनके पास अब 28 अगस्त 2026 तक IBPS Clerk 2026 भर्ती में शामिल होने का मौका है.
यह भी पढ़ें – अब BSc वाले बनेंगे MTech इंजीनियर, AICTE ने दी नई मंजूरी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.