पटना: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने शनिवार देर रात 23 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। कई जिलों के उप विकास आयुक्त यानी DDC, अनुमंडल पदाधिकारी यानी SDO और नगर आयुक्त बदल दिए गए हैं। तबादला किए गए अधिकारियों में 2022, 2023 और 2024 बैच के IAS अधिकारी शामिल हैं।
तबादले की पूरी लिस्ट
- श्रेया श्री को खगड़िया जिला परिषद का DDC-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।
- गरिमा लोहिया को बाढ़ SDO से हटाकर दरभंगा नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।
- अनिरुद्ध पाण्डेय को दानापुर SDO से हटाकर पूर्णिया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।
- तुषार कुमार को पूर्णिया SDO से हटाकर मधुबनी जिला परिषद का DDC बनाया गया है।
- प्रधुम्न सिंह यादव को कटिहार SDO से हटाकर खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय, उद्योग विभाग का निदेशक बनाया गया है।
- आकांक्षा आनंद को मुजफ्फरपुर पश्चिमी SDO से हटाकर सासाराम DDC बनाया गया है।
- अंजली शर्मा को अरेराज SDO से हटाकर समाज कल्याण विभाग में निदेशक, निःशक्तता बनाया गया है।
- रोहित कर्दम को नौगछिया SDO से हटाकर कैमूर DDC बनाया गया है।
- शिप्रा विजय कुमार चौधरी को आरा सदर SDO से हटाकर जमुई DDC बनाया गया है।
- डॉ. नेहा कुमारी को सासाराम SDO से हटाकर कटिहार DDC बनाया गया है।
- कृष्ण चन्द्र गुप्ता को कहलगांव SDO से हटाकर मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में महानिरीक्षक बनाया गया है।
वहीं 2024 बैच के IAS अधिकारियों को प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कई अनुमंडलों में SDO की जिम्मेदारी दी गई है।
- विरूपाक्ष विक्रम सिंह – दानापुर SDO
- प्रिया रानी – सासाराम SDO
- कृष्णा जोशी – बाढ़ SDO
- प्रेम कुमार – हवेली खड़गपुर SDO
- सैयद आदिल मोहसिन -मढ़ौरा SDO
- अजय यादव – बलिया, बेगूसराय SDO
- सूरज कुमार – कटिहार SDO
- विग्नेश टी.ए. – पूर्णिया SDO
- जतिन कुमार- शेरघाटी, गया SDO
- के. परीक्षित – नौगछिया SDO
- महेश कुमार – तारापुर, मुंगेर SDO
- कशिश बक्शी -पटना सिटी SDO।
इस फेरबदल में कृष्णा जोशी को बाढ़ का नया अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि कशिश बक्शी को पटना सिटी की जिम्मेदारी मिली है। सरकार ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द अपने नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया है। बता दें कि अभी हाल में 18 अगस्त को बिहार सरकार ने 17 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया था। भोजपुर और सीवान के पुलिस अधीक्षक (SP) भी बदले गए थे। (रिपोर्ट-बिट्टू कुमार,पटना)
ये भी पढ़ें:
बिहार में राज्यपाल सचिवालय के 4 कर्मचारियों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त, क्या कारण था?
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.