हुंडई भारतीय मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है। अपनी नई रणनीति के तहत कंपनी भारत में लग्जरी से लेकर किफायती गाड़ियों तक, कुल 26 नए मॉडल पेश करने का प्लान बना रही है।
Hyundai BC4i
हुंडई BC4i कंपनी की अंतरराष्ट्रीय बेयॉन मॉडल पर बेस्ड एक नई कंपैक्ट SUV है। इसे भारत के हिसाब से खास बॉक्सी और दमदार लुक दिया गया है। यह कार साइज के मामले में वेन्यू और क्रेटा के बीच में फिट होगी, जिससे ग्राहकों को एक नया बेहतरीन ऑप्शन मिलेगा। केबिन के अंदर पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, लेदर सीट्स और ADAS जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए जाएंगे। इसमें क्रेटा वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि हुंडई 4-मीटर से ऊपर की SUV में पहली बार फैक्ट्री-फिटेड अंडरबॉडी CNG किट का ऑप्शन भी दे सकती है।
Hyundai HE1i
बता दें कि HE1i कोडनेम वाली यह इलेक्ट्रिक SUV सीधे तौर पर मार्केट में टाटा पंच EV को कड़ी टक्कर देने आ रही है। E-GMP(K) प्लेटफॉर्म पर बनी यह हुंडई की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक कार होगी। इसे भारत में ही बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है ताकि इसकी कीमत काफी किफायती रखी जा सके। इस कार में बॉक्सी डिजाइन के साथ सनरूफ, बड़ा टचस्क्रीन, नया स्टीयरिंग व्हील और ADAS जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 42 kWh और 49 kWh के दो बैटरी पैक दिए जा सकते हैं। यह एक बार चार्ज करने पर 300 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज आसानी से देंगे।
New Hyundai Creta
भारत की सबसे पसंदीदा SUVs में से एक क्रेटा अब अपने नए K3 प्लेटफॉर्म के साथ बिल्कुल नए, बड़े और ज्यादा शार्प बॉक्सी अवतार में लॉन्च होने की तैयारी कर रही है। इसमें नई पिक्सल-इंसपायर्ड LED लाइट्स और एकदम नया ‘प्लीओस कनेक्ट’ इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलेगा, जो केबिन को बेहद लग्जरी फील देगा। पावरट्रेन के मामले में यह कार पुरानी क्रेटा के 1.5-लीटर पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ-साथ एक बिल्कुल नए 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन ऑप्शन में भी आएगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.